रांची के आड्रे हॉउस में आयोजित  सम्मान समारोह में घाघरा के भूपेंद्र नाथ राम को गुरु सिलवानुस डूंगडूंग  पुरस्कार से किया गया सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो
उम्मीद फाउंडेशन के द्वारा हर वर्ष हॉकी के भगवान कहे जाने वाले मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार का आयोजन किया जाता है।इसी निमित्त रविवार को आड्रे हाउस में जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार समारोह 2024 का आयोजन किया गया था।जहां राज्य के 33 खिलाड़ियों और उनके कोच को सम्मानित किया गया।जिसमें गुमला जिला के घागरा प्रखंड मुख्यालय निवासी भूपेंद्र नाथ राम को नेटबॉल खेल के विकास में बतौर कोच सर्वोत्कृष्ट योगदान के लिए गुरु सिलवानुस डूंगडूंग पुरस्कार से सम्मानित किया गया।घाघरा प्रखंड वासियों के लिए यह गौरव की बात है।यहां बता दें कि यह पुरस्कार खिलाड़ियों, कोचों और खेल से जुड़े संगठनों को झारखंड और झारखंड से बाहर राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल क्षेत्र में शानदार और सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाता है ।
Touphik Alam
Author: Touphik Alam

Leave a Comment

और पढ़ें

  • Buzz4 Ai
  • Buzz Open / Ai Website / Ai Tool