Search
Close this search box.

राजकीयकृत उच्च विद्यालय नाला में डॉ भीमराव अम्बेदकर मंच ओर से धूमधाम से मनाई गई अम्बेदकर जयंती।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा।जामताड़ा जिला में धूमधाम से भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेदकर का जयंती मनाया गया ,इस दौरान कही कार्यक्रम आयोजित किया गया तो कहीं माल्यार्पण कर लड्डू मिठाई बांटी गई। इसी क्रम में नाला प्रखंड अंतर्गत आर के प्लस टु उच्च विद्यालय नाला में डॉ भीमराव अम्बेदकर मंच नाला की ओर से सोमवार को भारतीय संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेदकर की 134 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।इस दौरान मुख्य अतिथियों के द्वारा बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेदकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शत शत नमन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप से नाला एसडीपीओ मनोज कुमार महतो एवं जवाहर नवोदय विद्यालय जामताड़ा (तांबाजोड़)के प्राचार्य प्रीति श्रीवास्तव उपस्थित हुए।उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ नाला एसडीपीओ मनोज कुमार महतो तथा उपस्थित सभी अतिथिओं ने दीप प्रज्वलित कर किया।इस दौरान मंच संचालन शिक्षक बिसम्बर मंडल तथा सुरजीत भट्टाचार्य ने किया और मुख्य अतिथियों का स्वागत अभिनंदन शिक्षक राधाबिनोद मंडल ने किया।इस दौरान वहां उपस्थित सभी पत्रकारों को गुलदस्ता तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीपीओ मनोज कुमार महतो ने बताया कि बाबा साहेब का जन्म 14 अप्रैल 1891 में मध्यप्रदेश के महू में हुआ था। भारतीय संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेदकर सामाजिक नवजागरण के अग्रदूत और समतामूलक समाज के निर्माणकर्ता थे। वह समाज के दलित, कमजोर, मजदूर, महिलाओं आदि को शिक्षा के जरिए सशक्त बनाना चाहते थे।बाबा साहब दुनिया के महानतम व्यक्ति में से हैं उनके द्वारा किये गये कार्य व लिखा गया संविधान की जितनी प्रशंसा की जाये उतनी कम है। हमें शिक्षित होकर समाज को एक सही दिशा देने की जरूरत है तभी समाज आगे बढ़ेगा। बाबा साहब ने समानता का अधिकार देकर राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधा है। कार्यक्रम के दौरान अम्बेदकर मंच का मुख्य सलाहकार राधाबिनोद मंडल ने डॉ भीमराव अम्बेदकर की जीवनी पर प्रकाश डाला।इस दौरान उन्होंने कहा कि संविधान के रचयिता, ज्ञान और विलक्षण प्रतिभा संपन्न डॉ अम्बेदकर ने प्रतिकूल परिस्थितियों में भी एक शिक्षाविद, कानूनी विशेषज्ञ, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक के रूप में काम किया। डॉ साहेब की सामाजिक न्याय की अवधारणा अतुलनीय थी जो सामाजिक समरसता का संदेश देती है। बाबा साहब अम्बेदकर का पूरा जीवन प्रेरणाश्रोत है उनके विचारों,आदर्शो को जीवन में आत्मसात करने की आवश्यता है। इस दौरान बारी बारी से सभी मुख्य एवं वरिष्ठ अतिथियों द्वारा भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अम्बेदकर की जीवनी पर प्रकाश डाला एवं उनके बारे में संक्षेप में वर्णन किया।इस दौरान पश्चिम बंगाल के विणापानी डांस ग्रुप के सदस्यों द्वारा संस्कृतिक संगीत एवं नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा।मौके पर प्रखंड प्रमुख कलावती मुर्मू, उपप्रमुख समर माजी,नाला थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार,पूर्व प्रत्याशी माधव चंद्र महतो, मुखिया अजीत मुर्मू, बीपीओ नित्यानंद गोरांई,पंचायत समिति सदस्य गुलशन अली,संथाल परगना सलाहकार सुनील हेम्ब्रम,समाजसेवी तापस भट्टाचार्य,गणेश मित्र,अशोक माजी,सुनील राय,पूर्णचंद्र मंडल,अनाथ गोरांई,चंद्रमोहन घोष के अलावा नाला अम्बेदकर मंच के अध्यक्ष सुकुमार घोष,मुख्य सलाहकार राधाबिनोद मंडल,सचिव बोमनाथ मंडल,कोषाध्यक्ष बिट्टू बाउरी,झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष महेश्वर घोष,शिक्षक श्यामल घोष,कृष्णकांत घोष ,सुरजीत भट्टाचार्य,तारकनाथ मंडल,बामापद मंडल,दयामय मंडल ,बीमल कुमार सिंह,संजीव ठाकुर,बिसम्बर मंडल,आदित्य मंडल,दामोदर मंडल, गंगाधर मंडल, सुब्रत मंडल, मुकुंद मंडल, बिद्युत माजी,मनोज सिंह, सुमन मंडल, अभय मंडल, गयाप्रसाद भंडारी,तीर्थमय मंडल,आनंद मंडल,तन्मय मंडल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें