प्रदीप मंडल जागता झारखंड राजमहल संवाददाता साहिबगंज राजमहल प्रखंड अंतर्गत सैदपुर पंचायत के कन्हैयास्थान इस्कॉन मंदिर परिसर में चैत्र नवरात्रि एवं रामनवमी के शुभ अवसर पर मंदिर के प्रांगण में सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया गया मंदिर समिति के मुख्य अतिथि के रूप में राजमहल एसडीओ सदानंद महतो ,भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजेश मंडल ,तीनपहाड़ मंडल अध्यक्ष सागर मंडल, झामुमो पूर्व प्रखंड सचिव सुदर्शन पासवान, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्रवण मंडल , एडवोकेट दीनबंधु ,को मंदिर समिति के द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया एवं संयुक्त रूप से फीता काटकर भागवत कथा का शुभारंभ किया पूरे गांव भक्तिमय का माहौल है। जानकारी के अनुसार कथावाचक पंडित विजय शंकर तिवारी अयोध्या कृष्ण की लीला के बारे में विस्तार पूर्वक बताया मौके पर मंदिर प्रबंधक कृष्ण कृपा सिंधु, वासुदेव मंडल ,बिंदेश्वरी यादव ,निहार रंजन मंडल,मनोज मंडल, प्रताप मंडल, आदि मंदिर समिति के सदस्य उपस्थित थे


