Search
Close this search box.

रातू में श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा दो नए निःशुल्क प्याऊ सेवा का शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड संवादाता रांची : रांची के रातू में श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा दो नए निःशुल्क प्याऊ सेवा का शुभारंभ किया गया। अब शहर में इस समूह द्वारा कुल छह निःशुल्क प्याऊ सेवा संचालित की जा रही है, जो गर्मी के मौसम में लोगों को स्वच्छ और शीतल जल प्रदान कर रही है। इस सेवा का उद्देश्य लोगों को नि:शुल्क और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है। इसके अलावा, संस्था ग्रीष्म ऋतु में पंछी को दाना और पानी देने के लिए मिट्टी के सकोरे वितरित करेगी और सरकारी अस्पतालों एवं जरूरतमंदों को हाथ पंखे भी वितरित करेगी। इसी मौके पर श्री धर्मेंद्र कुमार सिंह एवं श्री राजेश चौधरी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में श्री आशुतोष कुमार, श्री रणजीत सिंह, श्री गंगाधर नाथ शाहदेव, श्री गिरेन्द्र नाथ शाहदेव, श्री समुद्र नाथ शाहदेव, श्री रोहित कुमार सिंह, श्री सौरभ राज, श्री कीर्तिमान नाथ शाहदेव, श्री ऋषभ सिंह इत्यादि शामिल हुए।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें