जागता झारखंड दुमका ब्यूरो
रामगढ़/दुमका। रामगढ़ प्रखंड में गुरुवार को प्रशासन गांव की ओर अभियान का शुभारंभ हुआ। अभियान के नोडल पदाधिकारी सह प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ब्रजेश कुमार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अभियान प्रत्येक पंचायत में चलाया जा रहा है।19 दिसंबर से प्रारंभ अभियान 24 दिसंबर को संपन्न होगा। अभियान के पहले दिन प्रखंड के सभी 27 पंचायत मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें आंगनबाड़ी सेविका, जल सहिया, स्वास्थ्य सहिया, मुखिया, उप मुखिया, स्थानीय वार्ड सदस्य सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक तथा सर्व शिक्षा अभियान के संकुल साधन सेवी उपस्थित थे। अभियान के पहले दिन अलग-अलग पंचायतों के 27 गांवों में ‘प्रशासन गांव की ओर’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें विभिन्न योजनाओं से संबंधित कुल 198 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें से 57 योजनाओं का तत्काल निष्पादन किया गया।शिविरों में जन्म/ मृत्यु प्रमाण पत्र, मईयां सम्मान योजना, मनरेगा योजना,जॉब कार्ड, कार्ड, केसीसी, आबुआ आवास आदि से संबंधित आवेदन ग्रामीणों द्वारा दिये गए।
