लातेहार पुलिस ने भीम आर्मी के झारखंड प्रदेश महासचिव वीरेंद्र कुमार को लिया हिरासत में

राष्ट्रीय राजमार्ग 39 लगभग 2 घंटे रहा जाम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड नरेंद्र कुमार ब्यूरो लातेहार
लातेहार। राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर शव को रखकर भारी संख्या में ग्रामीणों ने भीम आर्मी के झारखंड प्रदेश महासचिव वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में  सड़क पर उतरे। सड़क पर उतर  ग्रामीण और नेतृत्व कर रहे वीरेंद्र कुमार को स्थानीय प्रशासन ने काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया। स्थानीय प्रशासन के लाख समझाने के बावजूद भी ग्रामीण और वीरेंद्र कुमार अपनी मांगों पर डटे रहे।  जमाकर्ता द्वारा बताया गया कि बीते बुधवार 8 जनवरी 2025 को आशीष राम पिता- बालेश्वर राम ग्रामु- पोचरा (लातेहार) निवासी का महुआडांड में पुलिस ने शव बरामद किया।  मामले की जानकारी जब परिजनों को मिली की आशीष राम की मौत् हो गई है, पोस्टमार्टम के लिए महुआडांड से सदर अस्पताल लातेहार भेजा गया। घटना की जानकारी मृतक के परिवार ने  भीम आर्मी के झारखंड प्रदेश महासचिव वीरेंद्र कुमार को दी । वीरेंद्र कुमार ने भीम आर्मी लातेहार जिला कमेटी को  मामले में संज्ञान लेते हुए वस्तु स्थिति से अवगत कराने को कहा और मृतक आशीष राम के परिवार को न्याय दिलाने की बात कही। वीरेंद्र कुमार ने कहा कि सिविल सर्जन लातेहार के द्वारा शव  को ले जाने के लिए एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराया गया। हमेशा दलितों को ही परेशान किया जाता है। वीरेंद्र कुमार लातेहार सिविल सर्जन पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। वीरेंद्र कुमार की यह भी मांग थी कि अपराधियों को प्रशासन जल्द से जल्द  गिरफ्तार करें और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाए। स्थानीय प्रशासन के द्वारा उन्हें आश्वासन दिया जा रहा था उसके बावजूद भी वह अपनी मांगों पर त्वरित कार्रवाई के लिए अडिग  थे। स्थिति को नियंत्रण करने और जाम को देखते हुए प्रशासन के द्वारा लाठी चार्ज कर जाम को हटाया गया।  जाम का नेतृत्व कर रहे वीरेंद्र कुमार को हिरासत में लिया गया। सूचना मिलने तक वीरेंद्र कुमार लातेहार सदर थाना के निगरानी में थे।
Touphik Alam
Author: Touphik Alam

Leave a Comment

और पढ़ें

  • Buzz4 Ai
  • Buzz Open / Ai Website / Ai Tool