
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को नाला प्रखंड क्षेत्र के वर्धनडंगाल में भाजपा का सदस्यता अभियान को लेकर पूर्वांचल कमेटी की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी माधव चंद्र महतो उपस्थित हुए।मालूम हो कि इस समीक्षात्मक बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान से जुड़ी विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।इस दौरान पूर्व प्रत्याशी माधव चंद्र महतो ने कहा की सदस्यता अभियान को और गति लाने के लिए पूर्वांचल के सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई।उन्होंने बताया कि इस समीक्षात्मक बैठक में मेंबरशिप ड्राइव का क्या स्थिति है और आज माननीय प्रधानमंत्री का मन की बात को भी सभी लोगों ने सुना है।हम लोगों ने यह सबको यह कहा है कि 1 तारीख़ से 100 रु ऑनलाइन पेमेंट करके जो सक्रिय सदस्यता बनाना है वो सक्रिय सदस्यता बने।आप जानते होंगे कि पूरे विश्व में कि भारत की भारतीय जनता पार्टी एक नंबर की पार्टी है और चायना विश्व में दो नंबर की पार्टी है।इस भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से हम पूरे देश को परम वैभव तक ले जाना चाहते हैं और एक बार फिर से भारत को विश्व गुरु बनाना चाहते हैं मुख्य रूप से आज इस बैठक में यही चर्चा किया गया। मौके पर इस बैठक में अफजलपुर मंडल मंत्री विकास गोप, श्रीकांत माजी, अनाथ चंद्र गोराई,प्रदीप मंडल,अक्षय गोप,कृष्ण मंडल,मनोज गोरांई,राजू दास,बिप्लब घोष,अजय कुमार लायक,अमित बाउरी,पूर्ण चंद्र खाॅ,मधन पाल, जगतपति पाल,आस्तिक बाउरी,आकाश बाउरी,फनी दास,मानिक माजी,रबीलाल गोराई,कृष्ण गोराई,बलराम बाउरी,कीर्तन दत्त,सहज बर्धन आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
