विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने संताल परगना के स्थापना दिवस पर प्रदेश वासियों को दिया बधाई।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


जागता ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा।

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक रविंद्रनाथ महतो ने आज संथाल परगना स्थापना दिवस के अवसर पर संथाल समुदाय सहित सभी लोगों के लिए झारखंडवासी सहित नाला विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए खास संदेश भेजा है।संदेश में उन्होंने कहा है कि संताल परगना के 169 वां स्थापना दिवस पर प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं , बधाई और जोहार।एक जिले के रूप में गठित संथाल परगना को अब प्रमंडल का दर्जा हासिल है।संताल परगना का गठन एक खास जिले के रूप में 22 दिसंबर 1855 को हुआ था।अमर शहीद सिद्धू-कान्हू मुर्मू के नेतृत्व में हुए हूल के परिणामस्वरुप इसका गठन हुआ था।करीब 6 माह से अधिक समय तक चले इस सशस्त्र संघर्ष के बाद 22 दिसंबर 1855 को भागलपुर और बीरभूम जिले के बड़े भू-भाग को संताल परगना जिला घोषित किया था।देश को वीरों की इस धरती झारखंड ने वीर सिद्धू-कान्हू मुर्मू , चांद-भैरव , बाबा तिलका मांझी व फूलो-झानो समेत कई क्रांतिकारी दिए।आप सभी को पुन: इस विशेष दिन की शुभकामनाएँ और जोहार।

Touphik Alam
Author: Touphik Alam

Leave a Comment

और पढ़ें

  • Buzz4 Ai
  • Buzz Open / Ai Website / Ai Tool