जागता झारखंड संवाददाता अमड़ापाड़ा
प्रखंड क्षेत्र बढ़ती ठंड को देखते हुए जामुगड़िया एवं बोहड़ा गांव में शनिवार को झामुमो कार्यकर्ताओं ने लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू के निर्देश पर वृद्ध, गरीब व असहाय लोगों के लिए उपलब्ध कराए गए सैकड़ों कंबल का वितरण किया। इस दौरान झामुमो के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जामुगड़िया एवं बोहड़ा पंचायत के अलग-अलग गांवों में पहुंचकर जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वीतरण किया। वहीं कंबल पाकर खुशी जाहिर करते हुए ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए झामुमो कार्यकर्ताओं को बधाई दी। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष कोर्नेलियुस हेम्ब्रम, सचिव जहीरूद्दीन मियां, उपाध्यक्ष संतोष भगत, संगठन सचिव बेंजामिन मरांडी, संजय रजक, रंजीत पंडित, कालिदास मुर्मू,सरोज मंडल, मुस्लिम अंसारी,आरिफ अंसारी,इस्लाम अंसारी, नजीर अंसारी, जोगेंदर मुर्मू, सारफुल अंसारी, दिलीप रजवार,माफुज मियां, सनातन,जोसेफ मरांडी, ब्रेनथियुष ,देवेंदर मुर्मू, बरसान बास्की आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।