जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा
चाईबासा में हुल दिवस पर भाजपा द्वारा संथाल परगना को अस्थिर करने की नापाक कोशिश की गई। जिसके विरोध में झामुमो कार्यकर्त्ताओं ने झामुमो के लोहरदगा जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अहमद के अगुवाई में गुरूवार को भाजपा का पावरगंज चौंक पर पुतला दहन किया गया। इस बीच विरोध प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों जेएमएम कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद के नेतृत्व में झामुमो कार्यालय से लेकर सुभाष चंद्र बोस चौक तक पैदल मार्च किया और वहां पर भाजपा का पुतला दहन किया गया। कार्यकर्ताओं ने हुल दिवस के अपमान का बदला लेगा झारखंड’ के नारे लगाए। मौके पर पुतला दहन कार्यक्रम के उपरांत जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा शहीदों के सम्मान में हर वक्त खड़ी थी और आगे भी खड़ा रहेगी, उन्होंने कहा कि शहीदों के सम्मान दिलाने हेतु अंतिम सांस तक झामुमो तत्पर है। जिलाध्यक्ष ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा चाईबासा के भोगनाडीह में पूर्व नियोजित हिंसा साजिश का हिस्सा है इस कांड के पीछे शामिल लोगों का खुलासा जल्द होगा और जनता के सामने भाजपा की घिनौनी साजिश को एवं नापाक मंसूबों को बेनकाब किया जायेगा। आज इसी के विरोध में ही झारखंड मुक्ति मोर्चा लोहरदगा जिला कमेटी की ओर से भाजपा के खिलाफ भाजपा का पुतला दहन किया गया। मौके पर मुख्य रूप से ज़िला सचिव अनिल उरांव, महिला नेत्री नीरू शांति भगत, झामुमो नेत्री सह सेन्हा जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की, केंद्रीय सदस्य तिवारी उरांव, अख्तर अंसारी, परवेज अंसारी, मंसूर अंसारी, सरस्वती कच्छप, शंकर उरांव, आकाश साहू, राजकिशोर राम, अफरोज अंसारी, सुष्मा उरांव, संध्या उरांव, राजकुमारी उरांव, सजाद अंसारी, कृष्णा उरांव, अरविंद उरांव, विनेश कुमार गुप्ता, राजेश्वरी भगत, लालू लोहरा, अजय उरांव, संतोष उरांव, अख्तर अंसारी, सतीम टोप्पो, सरिता भगत, धनपत उरांव, इसरार अहमद, बालमुकुंद लोहरा, श्यामनंदन लोहरा, बुधुवा उरांव, लक्छमण लोहरा, बुधुवा उरांव, मोबाराक अंसारी, सहजहां अंसारी, महमूद अंसारी, समी अहमद, नसीम अंसारी, निर्झर कुजूर,किशन कुमार तूरी, सफरोज़ अंसारी, सलीम अंसारी, जुबेर अंसारी, समसेर अंसारी, बिफई उरांव, जितेंद्र उरांव,चमन किसान, संतोष नगेशिया, अशोक उरांव, शाहरुक अंसारी, प्रमोद उरांव, अन्य उपस्थित थे।
