Search
Close this search box.

शहीद वंशज से दुर्व्यवहार के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने फूंका हेमंत सोरेन का पुतला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड दुमका ब्यूरो।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुमका इकाई ने सोमवार को भोगनाडीह में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा शहीद सिद्धू-कान्हू के वंशज के साथ किए गए दुर्व्यवहार के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शहर के मुख्य चौक पर हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया।नगर सहमंत्री विवेक धर ने कहा कि सिद्धू-कान्हू जैसे वीर सपूतों के वंशजों का अपमान झारखंड की अस्मिता और आदिवासी गौरव का अपमान है। हूल दिवस जैसे ऐतिहासिक अवसर पर सरकार और प्रशासन को जिम्मेदारीपूर्वक व्यवहार करना चाहिए था, लेकिन दुर्भाग्यवश शहीद वंशजों को नजरअंदाज कर उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। नगर सहमंत्री अमन कुमार ने कहा,“शहीदों की धरा पर ऐसे अपमानजनक कृत्य को विद्यार्थी परिषद कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। यह सिर्फ विरोध नहीं, शहीदों की गरिमा के लिए चेतावनी है।”नगर कार्यकारिणी सदर अनूप दत्त ने कहा प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “हेमंत सोरेन माफी माँगो”, “शहीदों का अपमान नहीं सहेंगे” जैसे नारे लगाए और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर विरोध दर्ज किया।कार्यक्रम में परिषद के विभाग संगठन मंत्री हिमांशु दुबे नगर सह मंत्री अमन कुमार , विवेक धार नगर एस एफ एस सुजल कुमार , खेलो भारत नगर संयोजक आदित्य जोशी, सोशल मीडिया प्रमुख शिवम कुमार, विमल कुमार, नगर कोश प्रमुख प्रिंस कुमार,कार्यकारिणी सदस्य अनूप दत्ता कॉलेज मंत्री मनीष मंडल आदि शामिल थे।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें