जागता झारखंड नरेंद्र कुमार ब्यूरो लातेहार
लातेहार। लातेहार जिला योगासना खेल संघ द्वारा योगासन खेल संघ झारखंड के अध्यक्ष और पूर्व पतंजलि झारखंड प्रभारी आदरणीय संजय सिंह का २५ नवंबर को असामायिक निधन हो गई थी । संजय सिंह योगासन खेल संघ, झारखंड में योगासन को एक मुकाम तक ले कर गये थे। उनके किये गये कार्यों के वजह से आज सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। संजय सिंह बहुत ही प्रगतिशील व्यक्ति थे।आज पुरे संगठन को उनकी कमी खल रही है। वो अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गये है। शोक सभा लातेहार जिला योगासना खेल संघ कार्यालय और संरक्षक बलिराम सिंह के आवास पर आयोजित कि गई थी। सभा में लातेहार जिला योगासना खेल संघ संरक्षक बलिराम सिंह, अध्यक्ष और अधिवक्ता संजय कुमार, उपाध्यक्ष और सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के प्रधानाचार्य श्री अरुण कुमार चौधरी, सचिव प्रशांत कुमार सिंह, उपाध्यक्ष और भारतस्वाभिमान जिला प्रभारी श्री जितेन्द्र सिंह, तकनीकी पदाधिकारी चैताली मुखर्जी, सहप्रभारी भारत स्वाभिमान क्रृष्ण कुमार मिश्र,योग प्रचारक श्री मती राधिका प्रसाद,योग विचारक धनश्याम यादव, धृतपाल गंझु, संतोष कुमार गुप्ता, विनोद राम,योग प्रचारक श्री मती सुशीला प्रसाद और सुदर्शन कुमार उपस्थित थे।