श्रम नियोजन मंत्री संजय प्रसाद यादव का हंसडीहा चौक पर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



जागता झारखंड दुमका ब्यूरो

हंसडीहा /दुमका।  इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने सूबे के श्रम नियोजन मंत्री संजय प्रसाद यादव का पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं माला पहना कर भव्य स्वागत किया।
गोड्डा जाने के दौरान हंसडीहा चौक पर बड़ी संख्या में मंत्री के स्वागत के लिए कार्यकर्ता तैयार थे। वहीं कार्यकर्ताओं को देख मंत्री संजय प्रसाद यादव ने अपने काफिले को रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद मंत्री संजय प्रसाद यादव ने हंसडीहा चौक स्थित महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं एवं लोगों से मिल उनकी समस्याओं को सुना। साथ ही उन्होंने यथा शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

Touphik Alam
Author: Touphik Alam

Leave a Comment

और पढ़ें

  • Buzz4 Ai
  • Buzz Open / Ai Website / Ai Tool