सड़क दुर्घटना में एक युवक हुआ घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



जागता झारखंड ब्यूरो सिमडेगा

कुरडेग :- थाना क्षेत्र के करमडीह गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान करमडीह गांव निवासी तिलक दास उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक अपने घर से अपना ससुराल साँवा गांव जा रहा था। इसी क्रम में करमडीह मध्य विद्यालय के पास अपनी बाईक से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गया। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगी है। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी नवीन कुमार के द्वारा घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरडेग में भर्ती कराया गया। जहां पर घायल युवक का ईलाज चल रहा है।

Touphik Alam
Author: Touphik Alam

Leave a Comment

और पढ़ें

  • Buzz4 Ai
  • Buzz Open / Ai Website / Ai Tool