Search
Close this search box.

सड़ा हुआ दाल और कम राशन देने का आरोप, डीलर पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

समय पर वितरण नहीं, प्रति यूनिट कटौती से परेशान लोग—प्रशासन पर मिलीभगत के गंभीर सवाल

जागता झारखंड संवाददाता यशवंत शर्मा तरहसी : पलामू जिले के तरहसी प्रखंड अंतर्गत उदयपुर वन पंचायत के मटपुरही गांव में राशन वितरण को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। सैकड़ों ग्रामीण एकजुट होकर जन वितरण प्रणाली विक्रेता रामवृक्ष साव (डीलर हेमचंद) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें न तो समय पर राशन मिलता है और न ही निर्धारित मात्रा में। स्थिति तब और बिगड़ गई जब सड़ा हुआ दाल बांटे जाने की शिकायत सामने आई।ग्रामीणों के अनुसार, पीला कार्ड (अंत्योदय) धारकों को 35 किलो की जगह मात्र 30 किलो राशन दिया जा रहा है। वहीं, लाल कार्ड धारकों को प्रति यूनिट 5 किलो के बजाय लगभग आधा किलो कम देकर 4.5 किलो ही दिया जा रहा है। इस कटौती से लोगों में भारी आक्रोश है।
मौके पर मौजूद प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि अनिल सिंह ने भी सरकार और विभाग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि राशन वितरण में सुधार नहीं हुआ तो ग्रामीणों के साथ मिलकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन और डीलर के बीच मिलीभगत की आशंका भी जताई।ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार सिर्फ वादे करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर हकीकत कुछ और ही है। जनता को उनके अधिकार से वंचित किया जा रहा है और कोई सुनवाई नहीं हो रही। वहीं, जब इस मामले में डीलर हेमचंद से बात की गई तो उन्होंने स्वीकार किया कि जो दाल बांटी जा रही है वह जून 2025 की है, जो उन्हें जनवरी 2026 के अंत में मिली थी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें ऊपर से दबाव देकर उसी दाल का वितरण करने को कहा गया, जबकि उनका पिछला आवंटन अभी तक पूरा नहीं हुआ है।इस पूरे मामले ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और ग्रामीण अब न्याय की मांग कर रहे हैं। इस मामले को लेकर जब प्रभार प्रखंड खाद आपूर्ति नागेंद्र कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह जांच की जाएगी जांच के बाद यदि सत्य पाया जाता है तो उनके ऊपर कारवाई की जाएगी मौके पर मौजूद जीरा देवी गीत देवी सविता देवी माया देवी प्रतिमा देवी पिंकी देवी चिंता देवी अन्य ग्रामीण ने बताया कि यदि ठीक समय से राशन नहीं मिलेगा और यूनिट के अनुसार नहीं मिलता है तो हम लोग जिला पहुंचकर प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें