सदस्यता अभियान को लेकर घाघरा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो
बिशुनपुर विधानसभा अंतर्गत घाघरा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को श्याम किशोर पाठक के आवास में संपन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष किशोर जयसवाल ने किया।इस दौरान मुख्य रूप से  प्रभारी सविंदर सिंह मौजूद थे। बैठक में भाजपा की सदस्यता अभियान पर विस्तार पुर्वक चर्चा की गई । साथ ही प्रभारी सविंदर सिंह ने सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश नेतृत्व के निर्देशो को कार्यक्रताओं के बीच साझा किया। साथ ही प्रभारी सविंदर सिंह ने कहा कि भाजपा संगठन अभियान पर्व पिछले 22 दिसम्बर से झारखंड में शुरू हो चुका है जो कि 14 जनवरी तक चलेगा। इस निमित्त प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पुरे प्रदेश में संगठन पर्व के मद्देनजर अभियान चलाकर नये सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का काम किया जा रहा है।वहीं मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने कहा कि अभियान को एक मिशन के रूप में लेने की जरूरत है। भाजपा के सभी सदस्य कम से कम 50 नये लोगों को पार्टी का आनलाइन सदस्य बनाने का कार्य करें। अभियान कार्यक्रम के तहत नये सदस्य बनाये जा रहे हैं साथ ही पुराने सदस्य रिनुवल भी हो रहे हैं।कहा कि यह एक आनलाइन प्रकिया है इसके लिए पार्टी टोल फ्री नंबर जारी किया गया है।मौके पर सिद्धेश्वर सिंह,प्रदीप जायसवाल,श्याम किशोर पाठक, सीमा देवी, अलका देवी,सतवंती देवी,आजाद साहू, योगेंद्र सिंह, मुन्ना साहू,संतोष मणि मिश्रा,दीपक गोप, महेश साहू, मनोज केवट,सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे ।
Touphik Alam
Author: Touphik Alam

Leave a Comment

और पढ़ें

  • Buzz4 Ai
  • Buzz Open / Ai Website / Ai Tool