मोहन मंडल जागता झारखंड संवाददाता कुंडहित जामताड़ा : सोमवार को कुंडहित शैक्षणिक अंचल अंतर्गत आदर्श मध्य विद्यालय कुंडहित में शिक्षक विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अर्जुन मंडल के सेवानिवृत होने पर उन्हें विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। विदाई सह सम्मान समारोह भागवत झा आजाद महाविद्यालय के पुर्व प्राचार्य सुकदेव माजी के अध्यक्षता में किया गया। वही कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी जमाले राजा, विशिष्ट अतिथि माधव चन्द्र महतो, पुर्व जिला परिषद सदस्य भजहरी मंडल, कुंडहित मुखिया विमला हांसदा, सेवानिवृत्त शिक्षक मानिक लौह, मिहिर पान के अलावे आसपास विद्यालय के शिक्षक, विद्यालय के छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। तत्पश्चात छात्राओं द्वारा अतिथियों के स्वागत के लिए स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान मुख्य अतिथि बीडीओ जमाले राजा ने शिक्षक अर्जुन मंडल को सेवानिवृत्ति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जीवन का नया चरण है। इसे सेवा और अनुभव से और भी मूल्यवान बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक कभी रिटायर्ड नहीं होते। उन्होंने शिक्षक अर्जुन मंडल को उनके आगामी जीवन के लिये शुभकामनाएं प्रेषित की। वही विशिष्ट अतिथि माधव चन्द्र महतो ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी परिपाटी के अनुसार सभी को 60 वर्ष पूरा होने के बाद सेवानिवृत्ति होना पड़ता है आज इस विद्यालय के शिक्षक अर्जुन मंडल का 60 वर्ष पूरा होने पर वें सेवानिवृत हो रहे हैं। कार्यक्रम को कई सारे बक्ताओं ने संबोधित किया। शिक्षक विदाई सह सम्मान समारोह में विद्यालय के बच्चों ने नम आंखों से उनके परम शिक्षक को विदा किया। साथ ही विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा सेवानिवृत्त हुए शिक्षक को उपहार दिया गया। जानकारी के अनुसार अर्जुन मंडल का शिक्षक के पद पर 07 अगस्त 1989 को प्राथमिक विद्यालय तरकोजोरी नारायणपुर के लिए नियुक्ति हुई थी, जो 31 मई 2025 को आदर्श मध्य विधालय कुंडहित से सेवानिवृत हो गए। मौके पर शिक्षक सुखेन मान्ना, दिलिप मंडल, स्वपन पातर, कृष्ण पद रजक, दयामय मंडल, श्यामल माजी, प्रणय सिंह, दिवाकर पाल, झंटु लाल माजी, निर्मल घोष, स्वपन मंडल, संजय बाध्यकर, गिरिधारी महतो, विपन बाउरी, सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
