Search
Close this search box.

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल फितर का पर्व

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मोहम्मद हुमायून कबीर उधवा संवाददाता जागता झारखंड उधवा। बरकत का महीना माह-ए रमजान खत्म होने के बाद प्रेम व उत्साह के साथ सोमवार को उधवा प्रखंड क्षेत्रों में खुशियों का त्यौहार ईद-उल-फितर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। ईद की नमाज अदा करने के लिए मस्जिद तथा ईदगाहों में मुस्लिम समुदाय के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं उधवा प्रखंड क्षेत्रों में ईद उल फितर का त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। ईदगाहों व मस्जिदों में ईद की सामूहिक नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। जानकारी के अनुसार पहाड़गांव,दरगाहडांगा,इंग्लिश, अमानत,बेगमगंज,प्राणपुर,बालुगांव,उत्तर पलाशगाछी,जोंका सहित अन्य मस्जिद व ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद समस्त विश्व व अपने मुल्क के अमन-चैन के लिए अल्लाह से दुआ मांगी। नमाज पढ़ने के बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। काफी संख्या में बच्चे भी ईदगाह पहुंचे और नमाज के बाद मेला का लुत्फ उठाया। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें