
जागता झारखंड संवाददाता शकील अहमद भंडरा/लोहरदगा। प्रखंड मुख्यालय के भौरो मोड़ टेम्पो स्टेण्ड परिसर में शनिवार की शाम स्थानीय युवको द्वारा होली पर्व को लेकर नागपुरी प्रोग्राम का आयोजन किया गया था जिसमे झारखण्ड के महशुर नागपुरी गायक महावीर साहू व प्रभात साहू की एक से बढ़ कर एक नागपुरी गीत संगीत प्रस्तुत की उसके गीतों की धुन पर लोग देर रात तक झूमते-थिरकते रहे.कलाकारों ने एक से बढ़कर एक नागपुरी, हिंदी और भोजपुरी गीतों की प्रस्तुति की लोगों की फरमाइश पर ठेठ और आधुनिक नागपुरी होली गीत पेश किए गए। महावीर साहू ने नागपुरी होली गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की इसके बाद गीतों का सिलसिला शुरू हुआ तो फिर हल्की ठंड के बावजूद लोग देर रात तक जमे रहे प्रभात साहू, महावीर साहू ने नागपुरी रीझ रंग की बारिश की तो लोग समूह बनाकर झूमने थिरकने के लिए विवश हो गए महावीर साहू के गीत रिमझिमी रिमझिमी पनिया गिर गेल, का नियर जाबे नईहर को लोगों ने काफी पसंद किया गायक प्रभात के गीतों को भी काफी पसंद किया गया वहीं मांदर वादन में प्रसिद्ध वादक हुलास महतो और सुदामा सिंह ने जमकर वाहवाही लूटी।
