आंदोलनरथ सहियाओं से मिलने माचा अस्पताल पंहुचे विधायक मंगल कालिंदी, कहा- सहियाओं की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे।

पटमदा। बीते 23 जनवरी से पटमदा बोड़ाम प्रखंड की आंदोलनरत स्वास्थ्य सहियाओं से मिलने सोमवार को जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी पटमदा के माचा स्थित सीएचसी अस्पताल पंहुचे। उन्होंने सीएचसी अस्पताल परिसर में धरने पर बैठी स्वास्थ्य सहियाओं से उनके मांगों पर अवगत हुए और समाधान करने का आश्वासन दिया। विधायक ने सहियाओं को संबोधित करते हुए कहा राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के पारा शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविकाओं की मांग को पूरा किया है और हमें पूर्ण विश्वास है सहिया दीदियों की मांगें भी मुख्यमंत्री अवश्य ही पूरा करेंगे। उन्होंने कहा राज्य में आजसू बीजेपी गठबंधन सरकार करीब 17 साल तक सत्ता में रहा लेकिन कुछ काम नहीं किया। राज्य में हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बनते ही पारा शिक्षक व आंगनबाड़ी सेविकाओं की मांगें पूरी कर दीं है। सहियाओं की मांगें भी पूरी करेंगे। उन्होंने कहा सहियाओं की मांगें पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मिलेंगे। इस दौरान सहियाओं ने मुख्यमंत्री के नाम विधायक को एक मांगपत्र सौपें। इसके पहले सहियाओं ने सहिया एकता जिंदाबाद, विधायक मंगल कालिंदी जिंदाबाद के नारा बुलंद किया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू, प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी महतो, सुभाष कर्मकार, 20 सूत्री अध्यक्ष कालीपदो महतो, जितुलाल मुर्मू, जामिनि प्रमाणिक, दयाल महतो, महेंद्र महतो सहित सैकड़ो सहिया दीदी उपस्थित रहे।

Recent Posts

सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति मंगलहाट का अध्यक्ष बने सुभाष चंद्र दास एवम सचिव बने राजेश मंडल एवम कोषाध्यक्ष बने शंकर साधन बॉस

प्रदीप मंडल जागता झारखंड राजमहल संवाददाताआज दिनांक 07 सितंबर 2024 को राजमहल प्रखंड अंतर्गत सैदपुर… Read More

8 hours ago

सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति मंगलहाट का अध्यक्ष बने सुभाष चंद्र दास एवम सचिव बने राजेश मंडल एवम कोषाध्यक्ष बने शंकर साधन बॉस

प्रदीप मंडल जागता झारखंड राजमहल संवाददाता आज दिनांक 07 सितंबर 2024 को राजमहल प्रखंड अंतर्गत… Read More

8 hours ago

सूर्य मंदिर,चुंदरू धाम में धूमधाम से निकाली गई गणेश उत्सव की कलश यात्रा

औद्योगिक नगरी टंडवा में गणपति बप्पा मोरया.. का गूंजा उद्घोष. चुंदरू धाम में 15 वर्षों… Read More

8 hours ago

अंडर-17 फुटबॉल खिलाड़ी मोनिका बाड़ा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा और कैंडल मार्च आयोजित

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ  मीर उबैद उल्लाह  लोहरदगा लोहरदगा, 06/09/2025 :  अंडर-17 फुटबॉल खिलाड़ी मोनिका… Read More

10 hours ago

शहर के प्रमुख स्थानों पर रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की C/106 बटालियन के प्लाटून संख्या 01 के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया

जागता झारखण्ड धनबाद सवाददाता राम दयाल गुप्ता: धनबाद जंक्शन, सदर अस्पताल और बस स्टैंड जैसे… Read More

10 hours ago