आकाशीय  बिजली की चपेट में आने से सीआरपीएफ जवान की हुई मौत

आकाशीय बिजली  की चपेट में आने से सीआरपीएफ जवान हुई मौत।

*जागता झारखंड ब्यूरो, साहिबगंज।*
साहिबगंज। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में प्रशिक्षण के दौरान आकाशीय बिजली  की चपेट में आने से साहिबगंज, कुलीपाड़ा निवासी सीआरपीएफ जवान मो शहनवाज़ आलम पिता मो शम्स तमरेज की मौत हो गई। सीआरपीएफ 111 बटालियन के कमांडेंट नीरज यादव ने इसकी सूचना घर वालों को दी है। उन्होंने बताया है कि प्रशिक्षण के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से शहनवाज व एक अन्य जवान झुलस गए थे। जिसके बाद उन्हें दंतेवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान मो शहनवाज़ की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इस दुखद घटना में यूपी प्रयागराज के भी एक जवान की मौत हुई है। मो शहनवाज अप्रैल 2013 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। इसके बाद से जम्मू कश्मीर में पदस्थापित थे। इधर हाल में ही उनकी पोस्टिंग छत्तीसगढ़ में हुई थी। मो शहनवाज़ के भाई हशमत तबरेज ने बताया कि अभी जुलाई में ईद उल अज़हा की छुट्टी में घर आये थे। मो शहनवाज अपने पीछे पिता, पत्नी रुखसाना खातून, 5 वर्षीय पुत्र मो शहजेब तबरेज व भाइयों में मो हशमत तबरेज, मो सरफरोज़ आलम, मो सरफराज आलम को छोड़ गए हैं।इस खबर से परिवार में मातम छा गया।
Published by
Jagta Jharkhand

Recent Posts

जुलूस ए मोहम्मदी मे मुस्लिम यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने  पावरगंज चौक मे स्टाल लगा कर नबी के दीवानो का इस्तकबाल किया।

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ  मीर उबैद उल्लाह  लोहरदगा लोहरदगा : हर साल की तरह इस… Read More

3 hours ago

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख-दुख में साथ देना है कांग्रेस का मकसद महेंद्र

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख दुःख में साथ देना है कांग्रेस का… Read More

3 hours ago

कत्ल की बढ़ती रफ्तार ने एक और युवक को कुचला।

जागता झारखंड जिला ब्यूरो गिरिडीह: तिसरी:मामला तिसरी प्रखंड के ग्राम पंचायत बेलवाना का है जहाँ… Read More

5 hours ago

लगातार मूसलाधार बारिश के बावजुद भी भारी तादाद में उमड़े आशिके रसूल,हर्षोल्लास से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी।

जागता झारखण्ड ब्यूरो चीफ ज़फरुल हसन गिरिडीह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के… Read More

5 hours ago

गया वालों की मांग रेलवे ने कर दी पूरी, 426 करोड़ रुपये भी मिले; अब डालटनगंज तक नई रेल लाइन।

जागता झारखण्ड डेस्क पलामू। भारतीय रेलवे बिहार और झारखंड के बीच एक नई रेल लाइन… Read More

7 hours ago

हिसरी में बारह रबीउल अव्वल के मौके पर निकाला गया जुलुस-ए-मोहम्मदी

हुजूर की आमद के नारों से पूरा क्षेत्र रहा गुंजयमान रहमत की बारिश मे पूरे… Read More

8 hours ago