महेशपुर में प्रखंडस्तरीय मनरेगा योजना की सामाजिक अंकेक्षण की हुई जनसुनवाई

महेशपुर प्रखंड सभागार में सोमवार को मनरेगा अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2020 -21 की योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण का प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। प्रखंड स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण जन सुनवाई के दौरान पीएम आवास, पशु शेड, कूप निर्माण , वृक्षारोपण आदि की समीक्षा की गई साथ ही
पंचायत स्तर की सुनवाई का अनुपालन देखा गया । इस दौरान अंकेक्षण दल के शंकर दास,अनंत कुमार, ने पंचायत वार योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपस्थित ज्यूरी के समक्ष अनियमितता को रखा। पंचायत की योजनाओं में मिली अनियमितता पर ज्यूरी द्वारा त्वरित सुनवाई कर सुधार के निर्देश व भरपाई का आदेश दिया गया। अंकेक्षण के दौरान विशेष कर मजदूरी भुगतान की समस्या सबसे ज्यादा पाई गई। जन सुनवाई के दौरान ज्यूरी की भूमिका में प्रखंड प्रमुख शुभ लक्ष्मी मुर्मू, जिप सदस्य समसुन मुर्मू, बद्दी कोड़ा एवं एसएचजी समूह के चंद्रिका शामिल थे। इस मौके पर बीपीओ रिजवान फारूकी, जेई सुजीत कुमार ,मुकेश मार्सेलियस मुर्मू,रंजित मंडल,सूरज कुमार , पंचायत के मुखिया, रोजगार सेवक जनसेवक स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Recent Posts

कम्प्यूटर कक्ष का ताला तोड़कर चोरों ने कम्प्यूटर सेट का सामान की चोरी

जागता झारखंड संवाददाता पाकुड़िया (पाकुड़) थाना क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय पलियादाहा में कम्प्यूटर कक्ष… Read More

1 min ago

बस और टेम्पू के टक्कर से टेम्पू सवार घायल,प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को किया पाकुड़ रेफर

जागता झारखंड संवाददाता लिट्टीपाड़ा /पाकुड़।थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा हिरणपुर मुख्य सड़क नवाडीह के समीप गुरुवार… Read More

5 mins ago

नाबालिक युवती से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल

नाबालिक युवती से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल जागता झारखंड संवाददाता लिट्टीपाड़ा /पाकुड़। नाबालिक… Read More

15 mins ago

डीईओ सह डीसी ने कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है जागता… Read More

22 hours ago

अनुमंडल पदाधिकारी ने राजनीति दल के साथ बैठक कर  विधानसभा आम चुनाव 2024 की दी जानकारी

प्रदीप मंडल जागता झारखंड संवाददाता,राजमहल।राजमहल।प्रखंड विकास पदाधिकारी राजमहल स्थित सभागार में  अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल  कपिल… Read More

22 hours ago