जागता झारखंड संवाददाता पाकुड़िया (पाकुड़) थाना क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय पलियादाहा में कम्प्यूटर कक्ष का ताला तोड़कर कंप्यूटर सेट का सारा सामान चोरी हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक उमेश चंद्र साहनी ने गुरुवार को पाकुड़िया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे उनके विद्यालय का एक स्टाफ गोपाल मंडल ने मोबाईल पर फोन कर उन्हें जानकारी दी कि विद्यालय के कम्प्यूटर कक्ष का ताला टूटा है और कम्प्यूटर सेट का सारा सामान गायब है। सूचना मिलने के कुछ देर में विद्यालय पहुंचने पर देखा गया कि ताला टूटा है और विद्यालय के कम्प्यूटर कक्ष से कम्प्यूटर सिस्टम का 10 पीस सीपीयू,10 पीस हेडफोन,दो पीस मॉनिटर,एक पीस की बोर्ड सहित कई सामान अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2,50,000 रुपए है।
मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More
पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More
जागता झारखंड संवाददाता लिट्टीपाड़ा /पाकुड़।थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा हिरणपुर मुख्य सड़क नवाडीह के समीप गुरुवार… Read More
नाबालिक युवती से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल जागता झारखंड संवाददाता लिट्टीपाड़ा /पाकुड़। नाबालिक… Read More
जागता झारखंड संवाददाता रानीश्वर दुमका। उप राजधानी दुमका के अन्तर्गत रानीश्वर प्रखंड के सहायक अभियंता… Read More