दफनाने के चार दिन बाद शव को निकाला गया कब्र से, प्रशासन के देख रेख में कब्र से निकली गई बच्ची का शव

जागता झारखंड ब्यूरो।

पाकुड़ /साहिबगंज। पाकुड़ जिले लिट्टीपाड़ा प्रखंड के लब्दाघाटी स्थित मिशन स्कूल में पढ़ने वाली साहेबगंज जिले पतना प्रखंड के गुम्मा पहाड़ की पहाड़िया बच्ची की मौत के कारणाें की पड़ताल के लिए शुक्रवार कब्र खोदकर उसका शव निकाला गया। शव को पहले सदर अस्पताल लाया जाएगा, जहां से उसे दुमका मेडिकल कालेज भेजे जाने की उम्मीद है ।क्योंकि सदर अस्पताल में फारेंसिक विशेषज्ञ नहीं है। शव निकलवाने के लिए सुबह करीब 5.30 बजे ही बरहड़वा इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार के नेतृत्व में रांगा, बरहेट, बरहड़वा व कोटालपोखर के थाना प्रभारी पहुंचे। मौके पर मजिस्ट्रेट के रूप में पतना बीडीओ सुमन सौरभ मौजूद थे। शव निकालने से पहले प्रार्थना हुई। करीब सात बजे शव निकालने की प्रक्रिया शुरू हुई। उसे निकालने में करीब घंटे भर का समय लगा। रात भर गांव में पुलिस तैनात थी। आधार कार्ड के अनुसार किशोरी की उम्र 12 साल थी। वह दूसरी कक्षा में पढ़ती थी। गौरतलब हो कि 23 जुलाई की सुबह पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड के लब्दाघाटी मिशन स्कूल की तीन नाबालिग पहाड़िया बच्चियों को बरहेट के चंद्रगौड़ा मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से एक बच्ची की मौत हो गई थी, व दो का इलाज वहां चल रहा है। 26 जुलाई को यह मामला लोगों के बीच आया, जिसके बाद मामले की जांच पड़ताल शुरू हुई। अस्पताल प्रबंधन ने मौत का जो कारण बताया उसमें विरोधाभास था। अब मौत का सच निकलकर आएगा सामने
मौत के कारणों की सत्यता का पता लगाने के लिए शव को कब्र से निकलवाया गया है। इससे पूर्व मामले की जांच के लिए उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर सिविल सर्जन डा. रामदेव पासवान ने बरहेट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. हेमंत मुर्मू के नेतृत्व में महिला चिकित्सक डा. पूनम कुमारी, डा. पंकज कर्मकार व मीना देवी की टीम गठित की जिसने गुरुवार को प्रेम ज्योति कम्युनिटी सेंटर (चंद्रगोड़ा) पहुंचकर पूरे मामले की जांच की। इसके बाद सीएस डा. रामदेव पासवान स्वयं भी अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जांच में जुटी है। वही इस सम्बंध में पाकुड़ एसडीपीओ अजित कुमार बिमल ने बताया कि अस्पताल व स्कूल बच्चीयों से आवश्यक पूछताछ की पुलिस अधिकारी हर बिंदु पर जांच कर रही है।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

19 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

19 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

20 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

1 day ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

1 day ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

1 day ago