देसी कट्टा के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने धर दोबचा

देसी कट्टा के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने धर दोबचा।


प्रदीप मंडल जागता झारखंड राजमहल संवाददाता


राजमहल। एक व्यक्ति किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था।इसकी भनक पुलिस को मिलते ही उसे धर दोबाचा।इस संबंध में डीएसपी  कार्यालय कक्ष  में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डीएसपी विमलेश कुमार त्रिपाठी ने जानकारी दी। बताया 13.सितबर.2024 को समय संध्या 7:45 बजे गुप्त सूचना प्राप्त हुई सकरीगली रेलवे स्टेशन के पीछे एक व्यक्ति अवैध अग्नेशास्त्र के साथ घूम रहा है। वरीय अधिकारी को सूचित करते हुए सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु तालझारी थाना प्रभारी अमर कुमार मिज, स०अ० नि० मनसा हजाम एवं शस्त्र बल के साथ सकरीगली  रेलवे स्टेशन के पीछे पहुंचकर तलाश करने लगे।तलाशी करने के दौरान  पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा। जिससे खदेड़ते हुए रेलवे ग्राउंड सकरीगली  में शस्त्र बल एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से एक देशी कट्टा जिसमें लोड एक गोली के साथ  हाथीगढ निवासी अमित रविदास को पकड़ लिया गया। अमित रविदास योजना बनाकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। उनके विरोध जमीन दलाली धमकाकर  रंगदारी लेना पैसे लेकर मारपीट हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज है।इस मामले में तालझारी  थाना कांड संख्या 62/ 24  दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है।
गिरफ्तारी अमित रविदास (33 वर्ष) पिता स्व० डोमन रविदास  हाथीगढ थाना तालझारी जिला साहिबगंज का रहने वाला है।वही
एक देसी कट्टा एक जिंदा राउंड गोली बरामद हुआ।इस
छापामारी दल में तालझारी थाना प्रभारी पु अ नि अमर कुमार मिज, स अ नि मनसा हजाम,स अ नि मनोज मालवीय आरक्षी ईश्वर सोरेन एवं रमेश मुर्मू शामिल थे।वही बताया गया कि पूर्व में भी कई घटना के अंजाम में कई थाना में इसके विरुद्ध कांड करने का मामला दर्ज है।
Published by
Jagta Jharkhand

Recent Posts

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान ,

मनाया गया । उत्साहपूर्वक,सभी कर्मचारियों ने एक साथ स्वच्छता शपथ ग्रहण लिया एनटीपीसी में एक पेड़… Read More

6 hours ago

भागलपुर से जागता झारखंड संवाददाता सैयद रियाज अहमद भागलपुर 18 सितम्बर 2024, खेल विभाग, बिहार… Read More

6 hours ago

डुमरी में लगातार हो रही वारिश के कारण दर्जनों घर हुए ध्वस्त।

जागता झारखंड संवाददाता विक्की कुमार चैनपुर/गुमलाडुमरी (गुमला)। डुमरी प्रखंड के खेतली, मझगांव,उदनी सहित कई ग्राम… Read More

6 hours ago

भारी बारिश ने मचाई तबाही

जागता झारखंड नरेंद्र कुमार ब्यूरो लातेहारचंदवा । प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश… Read More

6 hours ago

ट्रक व टोटो के बीच आमने सामने टक्कर से टोटो चालक सहित यात्री जख्मी

जागता झारखण्ड संवाददाता पाकुड़िया (पाकुड़) पाकुड़िया से दुमका जानेवाली पीडब्ल्यूडी मुख्य पथ पर  बालको गांव… Read More

6 hours ago

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम को लेकर बैठक  हुई

जागता झारखण्ड संवाददाता पिंटू कुमार मंडल हिरणपुर (पाकुड): राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर बुधवार… Read More

6 hours ago