भाजपा का प्रतिनिधिमंडल जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय के नेतृत्व में तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।

पाकुड़। पाकुड़ प्रखंड के अंतर्गत उदयनारायणपुर पंचायत के रहमतपुर बगान के निकट अवस्थित सद्भावना और आस्था का केंद्र कालिदाहा तालाब के समीप यात्री शेड,सिढी-सह-घाट, स्नानागार, वस्त्र स्नानागार, वस्त्र बदलने का कमरा निर्माण के संबंध में एक ज्ञापन पाकुड़ के उप विकास आयुक्त-सह- मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद पाकुड़ श्री शाहिद अख्तर को भाजपा का प्रतिनिधिमंडल जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय के नेतृत्व में तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।प्रतिनिधिमंडल में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिकेत गोस्वामी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सादेकुल आलम, गुलाम अम्बिका, जियाउल शेख आदि मौजूद थे ‌।
विकास आयुक्त को सम्बोधित अपने पत्र में श्री राय ने कहा है कि उदयनारायणपुर पंचायत के अंतर्गत ताल कालिदाहा तालाब एक देवीक तालाब है।जिसमें दूर दूर से आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुजन आते हैं। मान्यता है कि इस तालाब में स्नान-ध्यान करने के उपरांत उनके सारी कष्टों का निवारण होता है तथा आसपास के पंचायतों के सनातनी संस्कृति के लोग अपने सारे कार्य का श्राद्ध कर्म, पूजा पाठ,मूर्ति विसर्जन आदि विभिन्न धार्मिक कार्यों के लिए लोग तालाब का उपयोग करते हैं।यहां यह जानकारी देना भी आवश्यक है तालाब में स्नान-ध्यान करने से घाव-घोष, चर्मरोग इत्यादि भी दूर होते हैं।इसके कारण इस तालाब में श्रद्धालु विशेषकर महिलाएं एवं बच्चों का आगमन होता रहता है एवं वर्षा,गर्मी के दिनों में आगंतुक श्रद्धालुओं का स्थान-ध्यान करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अतः उक्त स्थल पर सिढी-सह- घाट का निर्माण, यात्री सेड का निर्माण और स्नानागार एवं वस्त्र बदलने का कमर निर्माण की मांग भाजपा के द्वारा किया गया है।

Recent Posts

सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति मंगलहाट का अध्यक्ष बने सुभाष चंद्र दास एवम सचिव बने राजेश मंडल एवम कोषाध्यक्ष बने शंकर साधन बॉस

प्रदीप मंडल जागता झारखंड राजमहल संवाददाताआज दिनांक 07 सितंबर 2024 को राजमहल प्रखंड अंतर्गत सैदपुर… Read More

8 hours ago

सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति मंगलहाट का अध्यक्ष बने सुभाष चंद्र दास एवम सचिव बने राजेश मंडल एवम कोषाध्यक्ष बने शंकर साधन बॉस

प्रदीप मंडल जागता झारखंड राजमहल संवाददाता आज दिनांक 07 सितंबर 2024 को राजमहल प्रखंड अंतर्गत… Read More

8 hours ago

सूर्य मंदिर,चुंदरू धाम में धूमधाम से निकाली गई गणेश उत्सव की कलश यात्रा

औद्योगिक नगरी टंडवा में गणपति बप्पा मोरया.. का गूंजा उद्घोष. चुंदरू धाम में 15 वर्षों… Read More

8 hours ago

अंडर-17 फुटबॉल खिलाड़ी मोनिका बाड़ा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा और कैंडल मार्च आयोजित

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ  मीर उबैद उल्लाह  लोहरदगा लोहरदगा, 06/09/2025 :  अंडर-17 फुटबॉल खिलाड़ी मोनिका… Read More

9 hours ago

शहर के प्रमुख स्थानों पर रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की C/106 बटालियन के प्लाटून संख्या 01 के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया

जागता झारखण्ड धनबाद सवाददाता राम दयाल गुप्ता: धनबाद जंक्शन, सदर अस्पताल और बस स्टैंड जैसे… Read More

10 hours ago