पत्नी ने ओझा- गुनी विवाद में हत्या होने की जताई आशंका।

लाइन काटने के बाद घर के बाहर ओटे पर सो रहे राजा यादव की धारदार हथियार व लाठी से गरदन दबाकर किया गया हत्या।

भोक्ता समाज के लोगों से चल रहा था राजा एवं उनके पत्नी से विवाद।

सुधीर यादव जागता झारखण्ड जिला ब्यूरो (पलामू )

पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र अंतर्गत नौडीहा पंचायत के ग्राम घंघरी में लाइन काटने के बाद घर के बाहर ओटे पर सोए राजा यादव 63 वर्ष नामक व्यक्ति को अज्ञात अपराधियों ने गुरुवार की रात धारदार हथियार एवं डंडे से पीट कर हत्या कर दी।
मृतक के पत्नी ने ओझा गुनी विवाद में पति की हत्या की आशंका जताई है।

आपको बता दे की राजा यादव का खपरैल का घर में बिजली काटने के बाद बाहर ओटे पर सोया हुआ था इसी बीच 9 से 10 बजे के बीच में अपराधियों ने मौका पाकर टांगी एवं लाठी डांटे से पीट कर हत्या कर दी है।

पत्नी राधावा देवी ने बताया कि हर दिन की तरह मेरे पति ओटे पर जाकर सोए करते थे

एक-दो घंटे के बाद घर के अंदर आ जाते थे लेकिन गुरुवार को काफी देर तक नहीं आए तो मैंने घर का दरवाजा खोलकर बुलाया लेकिन उनके द्वारा कुछ नहीं बोले इसके बाद हम नजदीक गए तो देखा कि खून से लथपथ राजा यादव का सव मृत अवस्था में पड़े हुए है। इसके बाद इसकी सूचना गांव के लोगो में दिया गया।
ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना मनातू थाना पुलिस को दी गई।

मृतक के पत्नी के अनुसार गांव के ही भोक्ता समाज के लोगों से ओझा गुनी को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा था।

डायन ओझा को लेकर भोक्ता समाज के लोगों से कुछ ही दिन पहले जान मारने की धमकी दी गई थी।

धामकी देने के 2 सप्ताह बाद ही इनके द्वारा बड़े घटना को अंजाम दिया गया।

मनातू थाना प्रभारी निर्मल उरांव ने अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया गया है।
सव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदनी राय मेडिकल हॉस्पिटल भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी निर्मल उरांव ने बताया कि जो भी हत्या में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार मामले का खुलासा जल्द ही किया जाएगा।

Recent Posts

जुलूस ए मोहम्मदी मे मुस्लिम यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने  पावरगंज चौक मे स्टाल लगा कर नबी के दीवानो का इस्तकबाल किया।

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ  मीर उबैद उल्लाह  लोहरदगा लोहरदगा : हर साल की तरह इस… Read More

2 hours ago

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख-दुख में साथ देना है कांग्रेस का मकसद महेंद्र

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख दुःख में साथ देना है कांग्रेस का… Read More

3 hours ago

कत्ल की बढ़ती रफ्तार ने एक और युवक को कुचला।

जागता झारखंड जिला ब्यूरो गिरिडीह: तिसरी:मामला तिसरी प्रखंड के ग्राम पंचायत बेलवाना का है जहाँ… Read More

5 hours ago

लगातार मूसलाधार बारिश के बावजुद भी भारी तादाद में उमड़े आशिके रसूल,हर्षोल्लास से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी।

जागता झारखण्ड ब्यूरो चीफ ज़फरुल हसन गिरिडीह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के… Read More

5 hours ago

गया वालों की मांग रेलवे ने कर दी पूरी, 426 करोड़ रुपये भी मिले; अब डालटनगंज तक नई रेल लाइन।

जागता झारखण्ड डेस्क पलामू। भारतीय रेलवे बिहार और झारखंड के बीच एक नई रेल लाइन… Read More

7 hours ago

हिसरी में बारह रबीउल अव्वल के मौके पर निकाला गया जुलुस-ए-मोहम्मदी

हुजूर की आमद के नारों से पूरा क्षेत्र रहा गुंजयमान रहमत की बारिश मे पूरे… Read More

8 hours ago