वरिष्ठ भाजपा नेता अजय चौहान की माता के निधन से बागपत में शोक की लहर

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

भाजपा वरिष्ठ नेता, राजपूत विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय चौहान की माता पानो देवी का बीमारी के चलते निधन हो गया। वह लगभग 95 वर्ष की थी। उनके निधन का समाचार सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। काफी संख्या में लोग उनके पाली स्थित आवास पर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। अजय चौहान की माता पानो देवी पिछले पन्द्रह दिनों से बीमार चल रही थी और दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती थी। वह अपने पीछे पोता-पोती, धेवता-धेवती, पड़पोते-पड़पौत्री का भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। वह एक सामाजिक व धार्मिक महिला थी। वह महान व्यक्तित्व की धनी महिला थी और सभी का बहुत ही आदर सम्मान करती थी। उनके निधन की सूचना पाते ही काफी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंच रहे है और परम पिता परमेश्वर से शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना कर रहे है। अजय चौहान ने बताया कि 15 फरवरी को सुबह 11 बजे उनके पाली स्थित आवास पर हवन व शोक सभा का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर पानो देवी के पुत्र गजे सिंह, विजय सिंह, अजय चौहान, उधम सिंह, दीपक चौहान, सतपाल प्रधान, जितेंद्र धामा प्रमुख, जिला जाट सभा बागपत के अध्यक्ष देवेंद्र धामा, प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, प्रवीण कुमार, धर्म सिंह गुर्जर, बबली गुर्जर, संजीव ढाका, सुधारस चौहान, मास्टर सुधीर, मास्टर वेदपाल, प्रेमपाल चौधरी आदि थे।

Recent Posts

डीईओ सह डीसी ने कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है जागता… Read More

21 hours ago

अनुमंडल पदाधिकारी ने राजनीति दल के साथ बैठक कर  विधानसभा आम चुनाव 2024 की दी जानकारी

प्रदीप मंडल जागता झारखंड संवाददाता,राजमहल।राजमहल।प्रखंड विकास पदाधिकारी राजमहल स्थित सभागार में  अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल  कपिल… Read More

21 hours ago

राष्ट्रीय स्वयंसेवक ने शरद पूर्णिमा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया

जागता झारखंड संवाददाता पाकुड़िया (पाकुड़) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में बुधवार की रात को… Read More

23 hours ago

पाकुड़िया में लक्खी पूजा हुआ धूमधाम से सम्पन्न

जागता झारखंड संवाददाता पाकुड़िया (पाकुड़)  शरद पूर्णिमा के मौके पर बुधवार की रात्रि को पाकुड़िया… Read More

24 hours ago

विधानसभा आम चुनाव 2024 को लेकर बैंकों के जिला समन्वयक के साथ डीईओ ने की बैठक।

जागता झारखण्ड ब्युरो पाकुड़ । बुधवार को समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त… Read More

1 day ago