Categories: e-paper

प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी दुमका जिला के कार्यसमिति की बैठक आयोजित

जागता झारखंड दुमका ब्यूरो

दुमका। भारतीय जनता पार्टी दुमका जिला की जिला कार्यसमिति की बैठक अग्रसेन भवन में संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गौरवकांत ने की। कार्यक्रम में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में दुमका की पूर्व विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. लुईस मरांडी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उनका मार्गदर्शन किया।
श्री बाबूलाल मरांडी ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए तैयार रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने झारखंड में भाजपा के अभूतपूर्व विकास कार्यों और समाज के हर वर्ग के लिए किए गए कल्याणकारी उपायों की सराहना की। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी के सिद्धांतों और आदर्शों के प्रति समर्पित रहकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाए। श्री मरांडी ने दुमका को भाजपा का महत्वपूर्ण गढ़ बताते हुए कहा कि हमें एकजुट होकर इस गढ़ को और सशक्त करना है, ताकि यहां से जनसेवा के नए मानक स्थापित किए जा सकें।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह संताल परगना प्रभारी बालमुकुंद सहाय ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर मजबूती से काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि  विकास के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है, और हमें जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को पहुंचाना होगा। डॉ. मरांडी ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करते हुए पार्टी की सफलता के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करना चाहिए।
बैठक में पूर्व सांसद सुनील सोरेन राजमहल विधायक अनंत ओझा दुमका जिला प्रभारी सत्येंद्र सिंह ,दुमका विधानसभा प्रभारी सजीव जजवाड़े शिकारीपाड़ा विधानसभा प्रभारी रविकांत मिश्रा जामा विधानसभा प्रभारी सीताराम पाठक जरमुंडी के पूर्व विधायक देवेंद्र कुंवर जामा से पूर्व प्रत्यासी सुरेश मुर्मू भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंजुला मुर्मू जिला महामंत्री मनोज पांडे,पवन केसरी,जिला उपाध्यक्ष विवेकानंद राय,धर्मेंद्र सिंह बिट्टू,पिंटू साह,बबलू मंडल,मार्शल ऋषिराज टुडू,जिला मंत्री सोनी हेंब्रम,पूनम देवी,कालेश्वर लायक,गुंजन मरांडी,जिला मीडिया सह प्रभारी नवल किस्कू,नगर अध्यक्ष अमित रक्षित,दुमका ग्रामीण अध्यक्ष गणपति पाल,सदर अध्यक्ष मणिलाल गिरी,अमिता रक्षित,युवा मोर्चा अध्यक्ष रूपेश मंडल, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मनोज साह,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष फारूख अनवर,महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता साह,अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष श्रीधर दास,अनुसूचित जनजाति अध्यक्ष रमेश मुर्मू,किसान मोर्चा अध्यक्ष भृगुणाथ यादव  सहित सहित मंडलों के अध्यक्ष,जिले के पदाधिकारी, जिले के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Recent Posts

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान ,

मनाया गया । उत्साहपूर्वक,सभी कर्मचारियों ने एक साथ स्वच्छता शपथ ग्रहण लिया एनटीपीसी में एक पेड़… Read More

7 hours ago

भागलपुर से जागता झारखंड संवाददाता सैयद रियाज अहमद भागलपुर 18 सितम्बर 2024, खेल विभाग, बिहार… Read More

7 hours ago

डुमरी में लगातार हो रही वारिश के कारण दर्जनों घर हुए ध्वस्त।

जागता झारखंड संवाददाता विक्की कुमार चैनपुर/गुमलाडुमरी (गुमला)। डुमरी प्रखंड के खेतली, मझगांव,उदनी सहित कई ग्राम… Read More

7 hours ago

भारी बारिश ने मचाई तबाही

जागता झारखंड नरेंद्र कुमार ब्यूरो लातेहारचंदवा । प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश… Read More

7 hours ago

ट्रक व टोटो के बीच आमने सामने टक्कर से टोटो चालक सहित यात्री जख्मी

जागता झारखण्ड संवाददाता पाकुड़िया (पाकुड़) पाकुड़िया से दुमका जानेवाली पीडब्ल्यूडी मुख्य पथ पर  बालको गांव… Read More

7 hours ago

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम को लेकर बैठक  हुई

जागता झारखण्ड संवाददाता पिंटू कुमार मंडल हिरणपुर (पाकुड): राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर बुधवार… Read More

7 hours ago