Categories: Dhanbad

झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने बैंक मोड़ थाने में आयोजित किया निशुल्क नेत्र जांच शिविर, पुलिस कर्मियों समेत विभिन्न वर्गों ने कराया नेत्र परीक्षण

जागता झारखंड सवाददाता धनबाद राम दयाल गुप्ता

धनबाद, झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन, धनबाद इकाई द्वारा बैंक मोड़ थाना परिसर में एक निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस कर्मियों के साथ-साथ पत्रकार, अधिवक्ता, और आम नागरिकों ने भी अपने नेत्रों का परीक्षण कराया। इस अवसर पर डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) दीपक कुमार भी उपस्थित रहे और उन्होंने स्वयं भी नेत्र जांच करवाया।

इस शिविर में चैंबर ऑफ कॉमर्स के अनेक प्रमुख पदाधिकारी, जिनमें सुरेंद्र अरोड़ा, नारायण लाल, श्रीकांत अग्रवाल और अफजल खान शामिल थे, ने भी भाग लिया। उन्होंने झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के इस सराहनीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

पिछले दिनों भी धनबाद सदर में इसी तरह का नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया था। बैंक मोड़ थाना प्रभारी ने एसोसिएशन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह पहली बार है जब किसी संस्था ने पुलिस कर्मियों की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को समझते हुए इस तरह का कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर लोग पुलिस को केवल एक सेवक के रूप में देखते हैं, लेकिन इस पहल ने पुलिस कर्मियों के प्रति समाज के दायित्व को भी उजागर किया है।
एसोसिएशन के धनबाद जिला अध्यक्ष मनीष कुमार झा और सचिव ललन कुमार मालाकार ने इस शिविर की सफलता को देखते हुए अन्य स्थानों पर भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सुनील भंडारी, सचिव मुकेश कुमार और विभिन्न प्रखंड अध्यक्षों के साथ मिलकर, प्रत्येक थाने में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
डीएसपी दीपक कुमार और उनके सहयोगियों की इस शिविर में सक्रिय भागीदारी ने यह स्पष्ट कर दिया कि पुलिस कर्मियों के लिए भी इस तरह के कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं। झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने इस अवसर पर जोर देकर कहा कि पुलिस कर्मियों की सेवा और उनकी कठिनाइयों को समझना समाज का कर्तव्य है।
अध्यक्ष मनीष कुमार झा ने बताया कि सचिव ललन मालाकार ने इस प्रकार के कार्यक्रमों में अग्रणी भूमिका निभाई है, जिससे एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी भी प्रेरित हुए हैं और भविष्य में इस तरह के और भी कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अजीत श्रीवास्तव, सुनीत वर्मा, ओम शर्मा, एकराम रज्जा, छोटे खान, मनीष सिन्हा, पंकज सिन्हा सहित कई लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Published by
Jagta Jharkhand
Tags: dhanbad

Recent Posts

जुलूस ए मोहम्मदी मे मुस्लिम यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने  पावरगंज चौक मे स्टाल लगा कर नबी के दीवानो का इस्तकबाल किया।

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ  मीर उबैद उल्लाह  लोहरदगा लोहरदगा : हर साल की तरह इस… Read More

3 hours ago

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख-दुख में साथ देना है कांग्रेस का मकसद महेंद्र

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख दुःख में साथ देना है कांग्रेस का… Read More

3 hours ago

कत्ल की बढ़ती रफ्तार ने एक और युवक को कुचला।

जागता झारखंड जिला ब्यूरो गिरिडीह: तिसरी:मामला तिसरी प्रखंड के ग्राम पंचायत बेलवाना का है जहाँ… Read More

5 hours ago

लगातार मूसलाधार बारिश के बावजुद भी भारी तादाद में उमड़े आशिके रसूल,हर्षोल्लास से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी।

जागता झारखण्ड ब्यूरो चीफ ज़फरुल हसन गिरिडीह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के… Read More

5 hours ago

गया वालों की मांग रेलवे ने कर दी पूरी, 426 करोड़ रुपये भी मिले; अब डालटनगंज तक नई रेल लाइन।

जागता झारखण्ड डेस्क पलामू। भारतीय रेलवे बिहार और झारखंड के बीच एक नई रेल लाइन… Read More

8 hours ago

हिसरी में बारह रबीउल अव्वल के मौके पर निकाला गया जुलुस-ए-मोहम्मदी

हुजूर की आमद के नारों से पूरा क्षेत्र रहा गुंजयमान रहमत की बारिश मे पूरे… Read More

8 hours ago