Search
Close this search box.

4.7 किमी सड़क का शिलान्यास, लागत 4.35 करोड़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड संवाददाता संजय गोस्वामी फतेहपुर जामताड़ा ।फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के आसनबेड़िया से भागुपाड़ा भाया राधामठ होकर जाने वाली सड़क का शिलान्यास विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो ने किया। यह सड़क 4.7 किलोमीटर लंबी होगी। निर्माण पर 4 करोड़ 35 लाख 94 हजार 130 रुपए खर्च होंगे। शिलान्यास 8 जून को फीता काटकर और नारियल फोड़कर किया गया। यह सड़क लंबे समय से जर्जर थी। कीचड़ और गड्ढों के कारण लोगों को परेशानी हो रही थी। जनता की मांग पर अब इसका कायाकल्प होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे। शिलान्यास के बाद सभा को संबोधित करते हुए रविन्द्र नाथ महतो ने कहा कि नाला विधानसभा क्षेत्र में 143 सड़कों पर काम चल रहा है। कई सड़कें बनकर तैयार हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क के साथ बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी काम हुआ है। विकास हर दिशा में हो रहा है। जो क्षेत्र अब भी पीछे हैं, उन्हें भी जल्द विकास से जोड़ा जाएगा। जनता की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने अपने कार्यकाल में जनता को धोखा दिया। हेमंत सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मंईया सम्मान योजना लाई है। गरीबों को तीन कमरों वाला अबुआ आवास दिया जा रहा है। इसकी लागत 2 लाख 30 हजार रुपए है। उन्होंने बताया कि 9 जून को सालुखा गांव में बने शीतगृह का लोकार्पण किया जाएगा। इससे क्षेत्र के किसानों को लाभ मिलेगा। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अशोक महतो, प्रखंड सचिव वकील सोरेन, मुर्स्लिम अली और संवेदक भी मौजूद थे।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें