जागता झारखंड संवाददाता।शहादत अली नारायणपुर (जामताड़ा)प्रखंड मुख्यालय में सूर्य आराधना का पर्व चैती छठ शुक्रवार को उदियमान भगवान भास्कर को अर्घ देने के साथ सम्पन्न हो गया। छठ पूजा को लेकर लगातार चार दिनों तक माहौल पूरी तरह से भक्तिमय देखा गया।इस पर्व में साफ सफाई एवं पवित्रता का खास महत्व होता है कारण पर्व को लेकर स्वक्षता का माहौल देखा गया।छठ को लेकर हर जगह पवित्रता का माहौल दिखा।चेती छठ का अर्घ मुख्यालय स्थित सीता पोखर में दिया गया वहीं कुछ लोगों ने अपने अपने घरों में सरोवर निर्माण कर या कूप के पास अर्घ देकर इस पर्व का समापन किया।छठ पूजा के अवसर पर सुबह के अर्घ के बाद सीता पोखर छठ घाट पर उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।सुबह के अर्घ के बाद लोगों ने पर्व वाले घर मे जाकर छठ का प्रसाद लिया। पूजा को लेकर छठ घाटों पर भरी उत्साह देखने को मिला।इस अवसर पर घाटों पर व्रतियों के साथ अन्य महिलाएं व युवाओं की भागीदारी रही।
