
जागता झारखंड संवाददाता गोपीकांदर दुमका गोपीकांदर थाना क्षेत्र के धोबाचापड़ गांव में कलयुगी बेटे ने अपनी बूढ़ी मां को पीट-पीटकर मार डाला। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे जियालाल देहरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है| घटना शुक्रवार देर रात की है| मृतका 65 वर्षीय चांदनी महारानी है| वह मूलरूप से धोवाचापड़ गांव के पहाड़िया टोला के रहने वाली थी| मृतका के छोटे बेटे बाबूराम देहरी ने बताया कि वह काम करने गया हुआ था| घटना के संबंध में आरोपी की पत्नी प्रमिला महारानी ने बताया कि शुक्रवार को सभी होली मना रहे थे| शाम करीब 5 बजे मां चांदनी महारानी और बेटा जियालाल देहरी के बीच कहा सुनी हुई| इसी बीच जियालाल डंडे से अपनी मां को पीटने लगा| उसने दोनों के बीच झगड़ा में बीच-बचाव किया| रात करीब 9 बजे सास की मौत हो गई| ग्राम प्रधान चन्द्रराय मरांडी ने बताया कि जियालाल ने अपनी मां को डंडे से पीटा, जिसके बाद रात में उसकी मौत हो गई| गोपीकांदर थाना पुलिस की मदद से मृतिका चांदमुनी महारानी का शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया तथा पुलिस ने आरोपी बेटा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं।
