जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा :- विधायक भूषण बाड़ा ने झारखंड के हज यात्रियों के लिए बिरसा मुंडा रांची एयरपोर्ट को इम्ब्रोकेशन पॉइंट बनाकर उड़ान संचालित करने की मांग की है। विधायक ने विधानसभा सत्र के शून्यकाल में सरकार को बताया कि रांची एयरपोर्ट को इम्बार्केशन प्वाइंट 2009 में बनाया गया था और तब से लेकर 2019 तक हर वर्ष करीब 3000 से 3200 हज यात्री रांची से जेद्दा फ्लाइट से जाया करते थे। लेकिन कोविड के कारण 2020-21 में यात्रा पर रोक लग गई और आवेदन करने के बावजूद यात्री हज नही जा सके। विधायक भूषण बाड़ा ने बताया कि 2024 में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची से इम्बार्केशन प्वाइंट हटा दिया गया और कोलकाता एयरपोर्ट को बना दिया गया। इसके चलते झारखंड के करीब 3000 से 3200 हज यात्रियों को आर्थिक, शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना कर हज के लिए जेद्दा जाना पड़ा। विधायक ने सरकार से अनुरोध है कि पूर्वत की भांति हज यात्रियों के लिये बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची को ही इम्बाक्रेशन पॉइंट बनाया जाय। ताकि राज्य के हज यात्री आसानी से हज यात्रा में जा सके।
