Search
Close this search box.

मॉडल कॉलेज राजमहल को परीक्षा केंद्र बनाया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रदीप मंडल जागता झारखंड राजमहल संवाददाता मॉडल कॉलेज राजमहल जिसमें एस.आर.टी. कॉलेज, धमड़ी (गोड्डा) और बी. एल. एन. एल. बोहरा कॉलेज, राजमहल की यूजी सेमेस्टर -3, 2023 (सत्र 2022-26) की प्रेक्टिकल परीक्षा दोनों पाली में लगभग 127 छात्र/छात्राएं शामिल हुए। परीक्षा शांतिपूर्वक एवं कदाचार मुक्त संपन्न हुआ। परीक्षार्थी अनुशासित होकर परीक्षा में शामिल हुए। इस परीक्षा का केंद्राधीक्षक मॉडल कॉलेज राजमहल के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह को बनाया गया। डॉ रणजीत कुमार सिंह ने कहा परीक्षा शांतिपूर्वक कदारचार मुक्त एवं स्वच्छ वातावरण में आयोजित की गई। छात्राओं को बैठने, पेयजल एवं अन्य सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई। इसी के साथ मॉडल कॉलेज राजमहल, साहिबगंज में आज विश्व गौरैया दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने की। प्राचार्य ने अपने भाषण में समाज में गौरैया पक्षी के महत्व को बताते हुए कहा कि हमारे पारिस्थितिकी तंत्र के लिए गौरैया बहुत ज़रूरी हैं। ये पौधों की वृद्धि, जैव विविधता, पर्यावरण आदि की वृद्धि में सहायक होती है। डॉ सिंह ने गौरैया पक्षी को संस्कृति से जोड़ते हुए आगे कहा कि कई संस्कृतियों में प्रतीकात्मक पक्षी माना गया है। हिंदू धर्म में गौरैया को मृत्यु और भाग्य का प्रतीक, ग्रीक पौराणिक कथाओं में गौरैया को प्रेम और अपने परिवार के प्रति समर्पण का प्रतीक, बाइबिल में गौरैया को ईश्वर का प्रतीक माना गया है। वे आगे कहते हैं कि जो गौरेया हमारी फसलों को कीड़ों से बचाती है। उसे बचाने के लिए हमें आगे आना चाहिए। गर्मी का मौसम आने वाला है। गौरैया को वापस बुलाने के लिए घर की छत पर दाना, पानी रखें और घर के आस-पास पेड़-पौधे लगाएं, क्योंकि यही गौरैया का प्राकृतिक परिवेश है। गौरैया को बचाने के लिए आप मार्केट में बने आर्टिफीशियल घोंसले भी लाकर घर की छत पर रख सकते हैं। इस कार्यक्रम में हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ अमित कुमार, अंग्रेजी विभाग के सहायक अध्यापक डॉ विवेक कुमार महतो, रसायन शास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ अरविंद कुमार पाण्डेय तथा कॉलेज सभी कर्मचारीगण ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई साथ ही दर्जनों छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें