Categories: CHATRA NEWS

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान ,


मनाया गया । उत्साहपूर्वक,सभी कर्मचारियों ने एक साथ स्वच्छता शपथ ग्रहण लिया

 एनटीपीसी में एक पेड़ मां के नाम के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 जागता झारखंड: टंडवा संवाददाता जितेन्द्र महतो

टंडवा:चतरा/ एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा द्वारा 17 सितंबर को “स्वच्छता हीं सेवा 2024” की अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिसका उद्देश्य स्वच्छता और पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। इस आयोजन की शुरुआत सुबह 9:30 बजे प्रशासनिक भवन (उद्गम) में सभी कर्मचारियों के साथ “स्वच्छता शपथ” ग्रहण ली गई। इसके बाद “एक पेड़ मां के नाम” नामक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जो भारत सरकार की मातृत्व और प्रकृति को सम्मानित करने की एक विशेष पहल है। इस आयोजन में प्रमुख अधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया, जिनमें प्रमुख रूप से एचओपी संजीब कुमार, जीएम (ओ एंड एम) राजीव कुमार सिन्हा, जीएम (रखरखाव) मुकुल राय, जीएम (एफएम) रविंद्र शर्मा, जीएम (परियोजना) वी एस दुबे, एजीएम (एचआर) नीरज कुमार रॉय,एजीएम (टीएस) जुनैद जावेद, और एजीएम (टाउनशिप प्रशासन) ए के अग्रवाल शामिल थे। इसके अतिरिक्त, सभी विभाग प्रमुखों और कर्मचारियों ने भी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस पहल के तहत वसुंधरा लेडीज क्लब की सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया। क्लब की सदस्यों ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में विशेष रूप से भाग लिया और अपने योगदान से इस पहल को सफल बनाया। क्लब की अध्यक्षI दीपाली सुआर (HOP मैडम), ने इस कार्यक्रम का नेतृत्व किया और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। यह अभियान एनटीपीसी की स्वच्छ और हरित भविष्य की प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूती प्रदान को दर्शाया। स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत और समृद्ध भारत के लक्ष्य की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण योगदान को निभाया। एनटीपीसी को सामाजिक और पर्यावरणीय दायित्वों के प्रति समर्पित संस्था के रूप में स्थापित करने पर पहल व भूमिका निभाई जा रही है।

Published by
Jagta Jharkhand

Recent Posts

मूसलाधार बारिश से गिरा मिट्टी का घर,परिवार हुआ बेघर

जागता झारखंड संवाददाता बिकाश कुमार यादव हंटरगंज/चतरा:- प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत डाहा पंचायत के ढेबो गांव… Read More

25 mins ago

डुको पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का हुआ आयोजन

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो:- घाघरा प्रखंड के डुको पंचायत में गुरुवार को आपकी… Read More

2 hours ago

सिमडेगा के कोलेबिरा प्रखंड में कौशल विकास संस्थानों का निरीक्षण, मुख्यमंत्री सारथी योजना की प्रगति का जायजा लिया गया

कोलेबिरा : श्रम अधीक्षक सह जिला कौशल पदाधिकारी पुनीत मिंज और यूएनडीपी जिला प्रोजेक्ट अस्सिटेंट… Read More

10 hours ago

चतरा एसपी बिकास कुमार पाण्डे ने पोस्ता व गांजा की खेती की रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का अयोजन में शामिल हुए

जगाता झारखंड: बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरो कुंदा (चतरा)। बुधवार को लावालौंग प्रखंड अंतर्गत कोलकोले… Read More

14 hours ago

भागलपुर से जागता झारखंड संवाददाता सैयद रियाज अहमद भागलपुर 18 सितम्बर 2024, खेल विभाग, बिहार… Read More

22 hours ago

डुमरी में लगातार हो रही वारिश के कारण दर्जनों घर हुए ध्वस्त।

जागता झारखंड संवाददाता विक्की कुमार चैनपुर/गुमलाडुमरी (गुमला)। डुमरी प्रखंड के खेतली, मझगांव,उदनी सहित कई ग्राम… Read More

22 hours ago