Categories: CHATRA NEWS

01किलो 800 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,जेल

जागता झारखंड: बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरो


सिमरिया : सिमरिया थाना के शिला ओपी क्षेत्र के अंतर्गत लेपो पोखरिया  जंगल के समीप 01 किलो 800 ग्राम गिला अफीम के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार कर तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले को लेकर प्रेस वार्ता कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय केशरी ने बताया की  पुलिस अधीक्षक चतरा को गुप्त जानकारी मिली थी की सिमरिया थाना क्षेत्र के शिला ओपी  अंतर्गत लेपो पोखरिया जंगल के समीप अफीम की खरीद बिक्री  करने के लिए दो पहिया वाहन से आने वाले हैं। सूचना के सत्यापन को लेकर   अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम गठित की गई। गठित टीम ने कारवाई को लेकर लेपो पोखरिया जंगल के समीप जाल बिछाया जहां संदिग्ध स्थिति में दो स्कूटी और एक होंडा साइन मोटरसाइकिल  के साथ तीन युवक  आ रहे हैं। उन्हें रोक कर जब तलासी ली गई तो काले रंग के स्कूटी  जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JHO2BE 5238 के डिक्की में रखा एक सफेद रंग के प्लास्टिक में 01किलो 800 ग्राम  गिला अफीम जिसका मादक बजारों में कीमत करीब 7 से 8 लाख  बरामद किया गया है। वहीं गिरफ्तार तस्करों में  1.सुनील मुंडा पिता बौसिन मुंडा स्थाई पता ग्राम मरांगहदा,थाना खूंटी रांची,वर्तमान पता लेपो टेटूआतरी,थाना सिमरिया जिला चतरा , 2.अनिल कुमार वर्मा, पिता कोउलेश्वर राम, ग्राम लेपो थाना सिमरिया शिला ओपी, जिला चतरा, 3.छोटू कुमार वर्मा पिता कोलेश्वर राम,ग्राम लेपो थाना सिमरिया शिला ओपी ,जिला चतरा का नाम शामिल है। गिरफ्तार तस्करों में सुनील मुंडा के पास से 01 किलो800 ग्राम अफीम,काला बैंगनी रंग का स्कूटी JHO2BE5238, एक रियल मि मोबाइल ,अनिल के पास से सफेद रंग के स्कूटी एवेनिस JH O2BP6258 वीवो का मोबाइल ,छोटू के पास से पीले रंग के होंडा एसपी CB125 ,JHO2AZ वीवो का मोबाइल बरामद किया गया है। छापेमारी टीम में शिला ओपी प्रभारी राहुल दूबे ,सिमरिया  प्रभार प्रभारी सुनील कुमार, एसडिपीओ के अंगरक्षक एवं चालक उपेंद्र कुमार  के अलावे अन्य शामिल थे।

Published by
Jagta Jharkhand

Recent Posts

मूसलाधार बारिश से गिरा मिट्टी का घर,परिवार हुआ बेघर

जागता झारखंड संवाददाता बिकाश कुमार यादव हंटरगंज/चतरा:- प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत डाहा पंचायत के ढेबो गांव… Read More

23 mins ago

डुको पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का हुआ आयोजन

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो:- घाघरा प्रखंड के डुको पंचायत में गुरुवार को आपकी… Read More

2 hours ago

सिमडेगा के कोलेबिरा प्रखंड में कौशल विकास संस्थानों का निरीक्षण, मुख्यमंत्री सारथी योजना की प्रगति का जायजा लिया गया

कोलेबिरा : श्रम अधीक्षक सह जिला कौशल पदाधिकारी पुनीत मिंज और यूएनडीपी जिला प्रोजेक्ट अस्सिटेंट… Read More

10 hours ago

चतरा एसपी बिकास कुमार पाण्डे ने पोस्ता व गांजा की खेती की रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का अयोजन में शामिल हुए

जगाता झारखंड: बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरो कुंदा (चतरा)। बुधवार को लावालौंग प्रखंड अंतर्गत कोलकोले… Read More

14 hours ago

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान ,

मनाया गया । उत्साहपूर्वक,सभी कर्मचारियों ने एक साथ स्वच्छता शपथ ग्रहण लिया एनटीपीसी में एक पेड़… Read More

21 hours ago

भागलपुर से जागता झारखंड संवाददाता सैयद रियाज अहमद भागलपुर 18 सितम्बर 2024, खेल विभाग, बिहार… Read More

22 hours ago