सूर्य मंदिर,चुंदरू धाम में धूमधाम से निकाली गई गणेश उत्सव की कलश यात्रा

औद्योगिक नगरी टंडवा में गणपति बप्पा मोरया.. का गूंजा उद्घोष.

चुंदरू धाम में 15 वर्षों से दस दिवसीय गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है.

जागता झारखंड: बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरो

टंडवा:चतरा/ सुप्रसिद्ध सूर्य मंदिर,चुंदरू धाम में धूमधाम से गाजेबाजों के साथ गणेश उत्सव की कलश यात्रा निकाली गई। इसमें गणपति बप्पा मोरया, जय श्री गणेश का उद्घोष की गूंजमान से गूंजता रहा टंडवा नगरी। पवित्र सुप्रसिद्ध सूर्य मंदिर, चुंदरू धाम के प्रांगण से 21 सौ महिलाओं ने कलश लेकर टंडवा नगरी को यात्रा निकालकर भ्रमण किया।गणपति बप्पा मोरया, जय श्री गणेश का उद्घोष की गूंज गूँजती रही। कलश यात्रा में पुरुषों, बच्चों व महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आचार्य धर्मेंद्र पंडित के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दो संगम वाली चुंदरू नदी व गेरुआ नदी से कलश में जल भरा और इसके बाद कलश अपने सिर पर रखकर सभी भगवान श्रीगणेश के जयकारे लगाते हुए भ्रमण कर वापस चुंदरू धाम के प्रांगण में पहुंचें। कलश पूजन आचार्य धर्मेंद्र पांडेय ने विधि विधान से सम्पन्न कराया। सुप्रसिद्ध सूर्य मंदिर चुंदरू धाम के प्रांगण में दस दिवसीय गणेश महोत्सव 15 वर्षों से मनाया जा रहा है। चुंदरू धाम प्राकृतिक की सौंदर्य से पत्थरों की कायाकल्प की उपज से भक्तों को मनमोहित करता है। सूर्य मंदिर,चुंदरू धाम में भक्तों द्वारा पूजा अर्चना करने से हर मनोकामनाएं पूरी होती है। भव्य कलश यात्रा में पहली बार 14 वर्षों के बाद 15वें वर्ष चतरा संसाद कालीचरण सिंह चुंदरू धमा पहुंचे और अपने संबोधन में कहे की स्टेज प्रोग्राम का साइड मेरे द्वारा निर्माण किया जायगा। विधायक किशुन कुमार दास, उत्तरी जिला परिषद देवंती देवी,केरेडारी प्रमुख सुनीता देवी व कई अन्य प्रतिनिधि गण मौजूद रहे। जबकि दस दिवसीय गणेश महोत्सव के मुख्य समिति के अध्यक्ष सरोज गुप्ता, सचिव रामदेव पासवान, कोषाध्यक्ष छोटन पासवान, उपाध्यक्ष नंदा थापा,अर्जुन दास तथा तमाम गणेश महोत्सव के सदस्य व ग्रामीण भक्तगण मौजूद रहे। इस मौके पर सुरक्षा के मद्देनजर देखते हुवे टंडवा थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अनिल उराँव द्वारा जगह-जगह पर पुलिस जवानों को तैनात किया गया था।

Recent Posts

जुलूस ए मोहम्मदी मे मुस्लिम यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने  पावरगंज चौक मे स्टाल लगा कर नबी के दीवानो का इस्तकबाल किया।

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ  मीर उबैद उल्लाह  लोहरदगा लोहरदगा : हर साल की तरह इस… Read More

2 hours ago

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख-दुख में साथ देना है कांग्रेस का मकसद महेंद्र

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख दुःख में साथ देना है कांग्रेस का… Read More

3 hours ago

कत्ल की बढ़ती रफ्तार ने एक और युवक को कुचला।

जागता झारखंड जिला ब्यूरो गिरिडीह: तिसरी:मामला तिसरी प्रखंड के ग्राम पंचायत बेलवाना का है जहाँ… Read More

4 hours ago

लगातार मूसलाधार बारिश के बावजुद भी भारी तादाद में उमड़े आशिके रसूल,हर्षोल्लास से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी।

जागता झारखण्ड ब्यूरो चीफ ज़फरुल हसन गिरिडीह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के… Read More

5 hours ago

गया वालों की मांग रेलवे ने कर दी पूरी, 426 करोड़ रुपये भी मिले; अब डालटनगंज तक नई रेल लाइन।

जागता झारखण्ड डेस्क पलामू। भारतीय रेलवे बिहार और झारखंड के बीच एक नई रेल लाइन… Read More

7 hours ago

हिसरी में बारह रबीउल अव्वल के मौके पर निकाला गया जुलुस-ए-मोहम्मदी

हुजूर की आमद के नारों से पूरा क्षेत्र रहा गुंजयमान रहमत की बारिश मे पूरे… Read More

7 hours ago