रमजान गरीब और जरूरतमंदो के साथ हमदर्दी करने का महीना है:बाबा मनीर मस्तान

जागता झारखंड संवाददाता मोहम्मद सलाउद्दीन
तोपचांची/धनबाद
झारखंड मुक्ति मोर्चा धनबाद जिला समिति के पूर्व उपाध्यक्ष सह टुंडी प्रखंड के प्रखर समाजसेवी बाबा मनीर मस्तान ने रमजान उल मुबारक के अवसर पर देशवासियों को इस बा बरकत महीने की मुबारकबाद देते हुए कहा कि रमजान नेकियां का महीना है इस महीने में हम मुसलमान अल्लाह की इबादत ज्यादा से ज्यादा करते हैं, अल्लाह को राजी करने के लिए रोजा के साथ-साथ कुरान की तिलावत, सदका, जकात,फितरा अदा करते हैं, उन्होंने कहा कि यह महीना समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों के साथ हमदर्दी करने का महीना है, हमारे देश में मुख्तलिफ पर्व त्यौहार मनाए जाते हैं इन सभी त्योहारों का अपना-अपना अलग महत्व होता है, मगर रमजान इस्लाम का सबसे प्रसिद्ध और पवित्र त्यौहार है। रमजान का महीना हर मुसलमान के लिए महत्वपूर्ण होता है। हम मुसलमानी को चाहिए के इस रहमत मगफिरत और जहन्नम से छुटकारा वाले महीने को इसके हक और इसके पवित्रता को बरकरार रखते हुए रोजा नमाज जिक्र तिलावत में ज्यादा से ज्यादा वक्त लगाएं। अल्लाह ने हमें 12 महीने अता किया उन 12 महीनो में एक महीना हमें रमजान मिला है, इस महीने में हम मुसलमान रोजे रखते हैं। रोजा रखने से स्वास्थ्य को भी लाभ मिलता है इसलिए हमें चाहिए के रोजा को हरगिज ना छोड़े और इस माह के पवित्रता को बरकरार रखें। झूठ चुगली गिबात खेल तमाशा बुराई से दूर रहे। अल्लाह हम सबको इस महीने में ज्यादा से ज्यादा इबादत करने और इंसान की सेवा करने का अवसर प्रदान करें।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

3 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

3 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

4 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

12 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

12 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

12 hours ago