राहुल गांधी का नारा जिसकी जितनी आबादी उसकी उतनी हिस्सेदारी का नहीं हुआ पालन :मोहम्मद सगीर अंसारी


जागता झारखंड संवाददाता मोहम्मद सलाउद्दीन
धनबाद /बोकारो
ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद सगीर अंसारी ने कहां कि झारखंड में 14 लोकसभा सीट है और यहां मुसलमानों की आबादी 50 लाख से अधिक होने के बावजूद इंडिया गठबंधन के द्वारा एक भी सीट पर मुसलमान को प्रत्याशी नहीं बनाए जाने पर आक्रोश देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नारा दिया के जिसकी जितनी भागीदारी(आबादी) उसकी उतनी हिस्सेदारी इस नारे का पालन नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान जैसे प्रदेशों में भी मुसलमान प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया जिससे इंडिया गठबंधन के प्रति अल्पसंख्यकों में काफी नाराजगी देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक में मुसलमान को अछूत समझा जाने लगा है चाहे सत्ता पक्ष हो या विपक्ष सब के सब मुसलमान को सिर्फ वोट देने वाली मशीन समझ कर रखा है। भाजपा मुसलमान को टिकट नहीं देती है यह तो जग जाहिर है मगर इंडिया गठबंधन में भी मुसलमान को प्रतिनिधित्व नहीं देना यह समझ से बाहर है।उन्होंने कहा कि झारखंड के 14 लोकसभा सीट में से अधिकांश सीटों पर मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं। अगर इंडिया गठबंधन इस पर गहन विचार विमर्श नहीं करती है तो आने वाले चुनाव में भी इसका असर देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव भी होना है इसलिए मैं इंडिया गठबंधन के वरीय नेताओं से अनुरोध करता हूं के झारखंड के 14 लोकसभा सीट में से कम से कम एक सीट पर मुस्लिम प्रत्याशी घोषित किया जाए।उन्होंने कहा कि जब से गोड्डा में प्रत्याशी घोषित किया गया है उसी दिन से ही लगातार वहां विरोध का स्वर बढ़ता ही जा रहा है और कांग्रेस कार्यकर्ता भी जमकर विरोध कर रहे हैं। वहीं बोकारो धनबाद लोकसभा क्षेत्र में भी नेताओं द्वारा इस्तीफा दिए जाने का सिलसिला जारी है। इसलिए राहुल गांधी द्वारा दिए गए नारा का पालन किया जाए और जिसकी जितनी भागीदारी(आबादी) उसकी उतनी हिस्सेदारी को लागू किया जाए़।

Recent Posts

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान ,

मनाया गया । उत्साहपूर्वक,सभी कर्मचारियों ने एक साथ स्वच्छता शपथ ग्रहण लिया एनटीपीसी में एक पेड़… Read More

7 hours ago

भागलपुर से जागता झारखंड संवाददाता सैयद रियाज अहमद भागलपुर 18 सितम्बर 2024, खेल विभाग, बिहार… Read More

7 hours ago

डुमरी में लगातार हो रही वारिश के कारण दर्जनों घर हुए ध्वस्त।

जागता झारखंड संवाददाता विक्की कुमार चैनपुर/गुमलाडुमरी (गुमला)। डुमरी प्रखंड के खेतली, मझगांव,उदनी सहित कई ग्राम… Read More

7 hours ago

भारी बारिश ने मचाई तबाही

जागता झारखंड नरेंद्र कुमार ब्यूरो लातेहारचंदवा । प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश… Read More

7 hours ago

ट्रक व टोटो के बीच आमने सामने टक्कर से टोटो चालक सहित यात्री जख्मी

जागता झारखण्ड संवाददाता पाकुड़िया (पाकुड़) पाकुड़िया से दुमका जानेवाली पीडब्ल्यूडी मुख्य पथ पर  बालको गांव… Read More

7 hours ago

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम को लेकर बैठक  हुई

जागता झारखण्ड संवाददाता पिंटू कुमार मंडल हिरणपुर (पाकुड): राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर बुधवार… Read More

7 hours ago