जागता झारखंड दुमका ब्यूरो:- दुमका संत तेरेसा बालिका उच्च विद्यालय दुधानी दुमका में स्वच्छता ही सेवा 2024 के तहत स्वच्छता के प्रति छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से छात्राओं एवं शिक्षकों को स्वच्छता शपथ दिलाई गयी।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप से नगर परिषद दुमका के प्रशासक सीतांशु खालखो एवम समाजसेवी जतिन कुमार उपस्थित थे। सर्वप्रथम समाजसेवी जतिन कुमार द्वारा मुख्य अथिति को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के सहायक शिक्षक बादल मय झा द्वारा शिक्षकों एवम छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। शिक्षकों एवम छात्राओं ने यह शपथ ली कि वे अपने विद्यालय परिसर,घर एवम अपने आस पड़ोस को स्वच्छ रखेंगे एवम लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर परिषद दुमका के प्रशासक सीतांशु खालखो, समाजसेवी जतिन कुमार, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सिस्टर मेरी तेरेसा, शिक्षक बादल मय झा, वंदना श्रीवास्तव, प्रभा तिर्की, आभा कुजूर, एमी सुसन्ना मरांडी, अन्ना लकड़ा, जय प्रकाश महतो, सुनीता मुर्मू, विक्टोरिया, श्यामाकांत,ज्योत्सना, मथियस, मार्कुश आदि उपस्थित थे।
मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More
पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More
जागता झारखंड संवाददाता पाकुड़िया (पाकुड़) थाना क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय पलियादाहा में कम्प्यूटर कक्ष… Read More
जागता झारखंड संवाददाता लिट्टीपाड़ा /पाकुड़।थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा हिरणपुर मुख्य सड़क नवाडीह के समीप गुरुवार… Read More
नाबालिक युवती से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल जागता झारखंड संवाददाता लिट्टीपाड़ा /पाकुड़। नाबालिक… Read More