खिलाड़ियों के हौसलाअफजाई हेतु अस्ताजोड़ा पहुंचे झामुमो नेता आलोक कुमार सोरेन

हाबिल हेम्बरम जागता झारखंड दुमका ब्यूरो

काठीकुण्ड /दुमका । अस्ताजोड़ा में प्रतिवर्ष की भांति फाइट क्रिकेट क्लब मंगलपुर के द्वारा चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया।प्रतियोगिता के फाइनल मैच का उद्घाटन झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य सह शिकारीपाड़ा विधानसभा के लोकप्रिय युवा नेता आलोक कुमार सोरेन जी के द्वारा खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर, परिचय प्राप्त कर किया गया। उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि झारखंड सरकार जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप हर क्षेत्र में कल्याणकारी योजनाएं लाने का काम कर रही है, परंतु ये काम विपक्षी पार्टियों के द्वारा हजम नहीं हो पा रहा है। इसीलिए सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर झारखंड सरकार को परेशान करने का प्रयास किया जाता रहा है,परंतु जनता उनके इरादों को अच्छी तरह समझ रही है जिसका जवाब समय आने पर दिया जाएगा।खिलाड़ियों को उत्साह बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार की खेल नियोजन नीति का लाभ आपके अथक प्रयास और परिश्रम से अवश्य मिलेगा।अतः हार और जीत की चिंता किए बगैर निरंतर अपने प्रयास में लग रहें। प्रतियोगिता में 12 टीमों ने भाग लिया । फाइनल मैच कालाझर क्रिकेट क्लब तथा बेहराबांध क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया, जिसमें कालाझर की टीम के द्वारा 10 ओवर में 139 रन बनाकर बेहराबांध टीम को 49 रन से शिकस्त दिया गया।विजेता कालाझर क्रिकेट क्लब को ट्राफी तथा प्रथम पुरस्कार स्वरूप नगद ₹10000 और उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ रु7000 नगद पुरस्कार दिया गया।इस अवसर पर शाहरुख अंसारी,अरशद अंसारी,आसिफ अंसारी,मंजूर अंसारी,नसीम अंसारी,जाकिर अंसारी,शामुद्दीन अंसारी,कलीम अंसारी,रियाज अंसारी,हसरत अंसारी,जोसेफ बेसरा,सोनल अंसारी,आफताब अंसारी,रजनीश कुमार के साथ सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता तथा दर्शक उपस्थित थे। प्रतियोगिता के सफल संचालन में समाजसेवक संदीप सोरेन का योगदान रहा।

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

19 hours ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

19 hours ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

19 hours ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

19 hours ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

19 hours ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

20 hours ago