आदिवासी मूलवासी विकास मोर्चा ने की नवपदस्थापित काठीकुण्ड थाना प्रभारी नित्यानंद भोक्ता से औपचारिक मुलाकात

हाबिल हेम्बरम जागता झारखंड दुमका ब्यूरो

काठीकुण्ड/दुमका । आदिवासी मूलवासी विकास मोर्चा काठीकुंड ने आज केन्द्रीय अध्यक्ष हाबिल मुर्मू के नेतृत्व में काठीकुंड थाना के नवपदस्थापित थाना प्रभारी नित्यानंद भोक्ता जी से औपचारिक भेंट मुलाकात कर उनका स्वागत अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर प्रक्षेत्र में संवैधानिक सुशासन, आमजनों का हक अधिकार संरक्षण, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण निर्माण में आपसी सहयोग कायम करने को लेकर सकारात्मक विचार विमर्श संपन्न हुआ। भेंट वार्तालाप में यह भी तय हुआ कि पुलिस पब्लिक के बीच आपसी समझ को विकसित करने तथा सेवा और सुविधा को नियमित आगे बढ़ाते रहने पर पहल करते रहने का निर्णय हुआ।
नवपदस्थापित थाना प्रभारी ने इस भेंट वार्तालाप को बहुत पसंद किया तथा सदैव सकारात्मक आपसी सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर केन्द्रीय अल्पसंख्यक अध्यक्ष मंजर अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष मिस्त्री मुर्मू, झिकरा पंचायत अध्यक्ष सूरज हेम्ब्रम, बिछियापहाड़ी पंचायत अध्यक्ष शिवचरण देहरी, आनंद मोहली, फ्रांसीस हेम्ब्रम, पीपीलाल राय, रविन्द्र सोरेन, बलिराम बेसरा, संजय मड़ैया, प्रिय टुडू, गिरीश मुर्मू, संजय मड़ैया, पियुस हेम्ब्रम, राजेश मोहली, मोहन सिंह, दिनेश देहरी, सुनीराम किस्कू सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

Recent Posts

मानव अधिकार न्याय सुरक्षा दुआरा लगातार समाजिक कार्य करवाये जा रहे हैं।

जागता झारखंड संवाददाता। मानव अधिकार न्याय सुरक्षा परिषद राष्ट्रीय ट्रस्ट द्वारा लखनऊ सदरोना माननीय काशीराम… Read More

3 hours ago

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

1 day ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

1 day ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

1 day ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

1 day ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

1 day ago