मयूराक्षी ग्रामीण कॉलेज, रानीश्वर में सम्मान समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

जागता झारखंड संवाददाता रानीश्वर (दुमका)

मयूराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय रानीश्वर में बुधवार को श्रीमती दीपिका पांडे सिंह माननीय विधायक महागामा (झारखंड) का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कई रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। श्रीमती दीपिका पांडे जी का आगमन दिन के 12:00 बजे हुआ। उन्हें एनसीसी लेफ्टिनेंट डा रीना कुमारी एवं उनकी टीम द्वारा पायलटिंग और सेल्यूटिंग की गई। फिर लौटा पानी कार्यक्रम किया गया। श्रीमती दीपिका पांडे ने कॉलेज कैंपस में जामुन के पौधे का वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर अब्दुल रईस खान ने दीपिका मैडम को साल पहनकर सम्मानित किया। फिर प्रोफेसर अब्दुल रईस खान, आई क्यू ए सी कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर आबिद रजा, प्रोफेसर गजेंद्र सिंह, प्रोफेसर मजीद नदीम ने पुष्प गुच्छ अर्पित किया। सर्वप्रथम संस्कृति कार्यक्रम आयोजित किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में आनंदिता चक्रवर्ती, सोना मनी चक्रवर्ती, प्रीति बागती, नंदिनी, बरसा माल और शर्मिला बेसरा समूह आदि ने मनमोहक एवं आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किये। प्रोफेसर नोवो कुमार पाल ने दीपिका मैडम के सम्मान में कुछ बातें कही। प्रोफेसर गजेंद्र सिंह ने दीपिका मैडम के योगदान की विस्तार से चर्चा की। प्राचार्य अब्दुल रईस खान ने विस्तार से कॉलेज के गठन और आने वाली विभिन्न घटनाओं का चर्चा की। अंत में आइक्यूएसी कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर आबिद रजा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन कर सरकार से ऐसे कॉलेजों को अधिग्रहण करने की मांग की ताकि दशकों से कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारी को रिटायरमेंट के बाद पेंशन की सुविधा मिल सके और वे एक सम्मान का जीवन व्यतीत कर सके। मंच का संचालन लेफ्टिनेंट डॉक्टर रीना कुमारी ने किया महा विधालय के कर्मचारी गण मौजूद थे ।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

21 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

22 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

22 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

1 day ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

1 day ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

1 day ago