समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित उपायुक्त

जागता झारखंड दुमका ब्यूरो

दुमका। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में उपायुक्त ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की एवं योग्य लाभुकों का चयन कर प्राप्त लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ण करने का निदेश दिया।
उन्होंने कहा कि सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप योग्य लाभुकों का चयन करें।सभी प्रखंड में मिशन मोड में योग्य लाभुकों का चयन करें।जानकारी दी गयी कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत शत प्रतिशत लाभुकों को आच्छादित किया जा चुका है।प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध 69 प्रतिशत लाभुकों को योजना का लाभ दिया गया है।
बैठक में जानकारी दी गयी कि वर्तमान में 101 आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय तथा 97 आंगनबाड़ी केंद्रों में विधुत कनेक्शन उपलब्ध नहीं है।निदेश दिया कि प्राथमिकता के आधार पर उक्त सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय तथा विधुत कनेक्शन की आपूर्ति सुनिश्चित किया जाय।।
बैठक में जानकारी दी गयी कि सभी 2060 आंगनबाड़ी केंद्रों में वीएचएसएनडी का आयोजन किया गया।सभी सीडीपीओ द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है।
उपायुक्त ने निदेश दिया कि टीएचआर,सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन सहित शत प्रतिशत बच्चों की एंट्री पोषण ट्रैकर में करें।कहा कि सेविका सहायिका के रिक्त पद को जल्द से जल्द नियमानुसार ढंग से भरें।
बैठक में जानकारी दी गयी कि 3 मार्च से 23 मार्च तक जिले में पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा।इस 15 दिवसीय उत्सव का उद्देश्य पोषण, आहार प्रथाओं और महिलाओं के स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलाना है।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

1 hour ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

1 hour ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

2 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

10 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

10 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

10 hours ago