Categories: DUMKAJHARKHAND

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को मुक्त करने के लिए भाजपा की ओर से प्रारंभ की जा रही संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष राम नारायण भगत के निजी आवास में एक बैठक हुई। शिकारीपाड़ा में  होने वाले आगामी परिवर्तन संकल्प यात्रा की तैयारी को लेकर दोनो मंडल अध्यक्ष शुभाशीष चटर्जी एवम् तरुण नन्दी की संयुक्त अध्यक्षता में एक बैठक की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नवादा के माननीय सांसद विवेक ठाकुर की उपस्थिति में पूरा साथ दी शिकारीपाड़ा विधान सभा प्रभारी सह प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा,उड़ीसा से चलकर आए रामचंद्र हांसदा,पूर्व प्रत्याशी परितोष सोरेन,भाजपा के दुमका जिला अध्यक्ष गौरव कांत,पूर्व जिला उपाध्यक्ष राम नारायण भगत,कामेश्वर गुप्ता ,अभिनाश सोरेन,मुख्य रूप से उपस्थित हुए। सर्व प्रथम सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष गौरव कांत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर कहा कि यह भव्य परिवर्तन संकल्प यात्रा झारखंड की इस भ्रष्टाचारी हेमंत सरकार से मुक्त करने का संकल्प लेने एवं जन-जन तक इस संदेश को पहुंचने को लेकर है। नवादा के माननीय सांसद विवेक ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा की शिकारीपाड़ा विधान सभा में इस बार परिवर्तन होगा जिस तरह से कार्यकर्ताओ में जोश देखा जा रहा है। आगे कहा कि परिवर्तन संकल्प यात्रा आज से शुरू हो गई है दो सभाएं हो चुकी है और ये संकल्प यात्रा झारखंड के 81 विधान सभा में होने वाले परिवर्तन संकल्प यात्रा शिकारीपाड़ा विधान सभा में आगामी 24 सितंबर को पहुंचेगी जिसकी तैयारी को लेकर बैठक की गई जिसमें भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित हुए। मौके पर अजय कुमार मंडल, तपन राय,सनत हेंब्रम, सुकल टुडू , दीपक पाल, मोनेसल मुर्मू, राजा कुमार भगत, मनोज कुमार साह आदि सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

6 hours ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

6 hours ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

7 hours ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

7 hours ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

7 hours ago

तूस्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में गर्भवती महिलाओं के मासिक लक्ष्य के विरुद्ध निबंधन का निर्देश

जागता झारखंड दुमका ब्यूरो:- दुमका उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग… Read More

7 hours ago