उप विकास आयुक्त अभिजित सिन्हा ने किया केन्द्रीय विद्यालय दुमका का निरीक्षण

हाबिल हेम्बरम जागता झारखंड दुमका ब्यूरो

दुमका। उप विकास आयुक्त अभिजित सिन्हा ने आज शनिवार को केन्द्रीय विद्यालय दुमका का निरीक्षण किया। विद्यालय निरीक्षण के दौरान उन्होंने जीव विज्ञान,भौतिकी एवं रसायन शास्त्र के प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया| जीव विज्ञान प्रयोगशाला में सुक्ष्मदर्शी ( Micro Scope) की संख्या कम पायी गई,जिसकी संख्या आनुपातिक रूप से बढ़ाने का निदेश दिया। तीनों प्रयोगशाला में बैठने हेतु कुर्सी एवं अन्य आवश्यक उपस्कर स्थापित करने तथा रसायन शास्त्र के प्रयोगशाला के समीप अग्निशमन यंत्र लगाने का निदेश दिया।कम्प्यूटर लैब की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई, कम्प्यूटर लैब में कम्प्यूटर की संख्या बढ़ाते हुए विधिवत रूप से व्यवस्थित करने का निदेश दिया। निरीक्षण के क्रम में पाया कि विद्यालय में अधिष्ठापित पुस्तकालय में किताबों की संख्या अपेक्षाकृत कम है एवं सॉर्टिंग करके व्यवस्थित रूप से संधारित नहीं किया गया है। उन्होंने पुस्तकालय में आवश्यकतानुरूप पुस्तकों की संख्या बढ़ाने एवं पुस्तकों के सम्यक संधारण का निदेश दिया । उप विकास आयुक्त द्वारा ज्ञानवर्धक इन्डोर गेम्स के लिए खेल सामग्रियों का क्रय करने तथा अध्ययन कक्ष की सम्यक साफ-सफाई,कक्ष की दीवार पर शिक्षाप्रद पेन्टिंग एवं प्रत्येक कक्ष में डस्टबिन रखने का निदेश दिया। निरीक्षण के दौरान सुश्री प्रांजल ढान्डा,सहायक दण्डाधिकारी -सह- सहायक समाहर्त्ता,दुमका प्रभारी प्रधानाध्यापक,केन्द्रीय विद्यालय, दुमका एवं अन्य विद्यालय कर्मी उपस्थित थे|

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

1 day ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

1 day ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

1 day ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

1 day ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

1 day ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

1 day ago