रोमांचक फाइनल मुकाबले में जमाई टीम ने पकदाहा टीम पर जीत हासिल कर खिताब पर किया कब्जा

जागता झारखंड दुमका ब्यूरो दुमका/शिकारीपाड़ा- 15/3/2024 -झुनकी पंचायत के केन्दपहाड़ी ग्राम में सिद्धू कानू युवा क्लब के द्वारा शानदार दो दिवसीय फुटबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें 16 टीमों ने भाग लिया।प्रतियोगिता के फाइनल मैच का उद्घाटन शिकारीपाड़ा प्रखंड प्रमुख हुदू मरांडी ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त कर तथा फुटबॉल को कीक मारकर किया। उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख हुदू मरांडी ने तथा जिला परिषद सदस्य (पश्चिमी क्षेत्र) प्रकाश हाँसदा,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष चुंडा हेंब्रम,प्रखंड सचिव प्रभुनाथ हाॅसदा,झुनकी पंचायत मुखिया विनय सोरेन,खाड़ूकदमा पंचायत मुखिया साइमन सोरेन,खाड़ू कदमा के पंचायत अध्यक्ष मनोज मुर्मू,झुनकी पंचायत अध्यक्ष सह सिद्धू कानू युवा क्लब केन्द पहाड़ी के संरक्षक रूबीलाल मरांडी ने बारी-बारी से झारखंड सरकार के विगत 4 साल में किए गए एक से एक जनकल्याणकारी कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। विगत 4 सालों में अनेक ऐसे कार्य किए गए जो दूसरों राज्यों के द्वारा भी अपनाया गया। जैसे कि सरकार आपके द्वारा बहु उपयोगी कार्यक्रम,आबुआ आवास,सारथी योजना,बिरसा सिंचाई योजना।शिक्षा,स्वास्थ्य, पेयजल,जन वितरण,धोती साड़ी योजना,सड़क निर्माण,विद्यार्थियों को समुचित शिक्षा हेतु आर्थिक सहायता योजना,बुजुर्गों के लिए 50 वर्ष में पेंशन की योजना,125 यूनिट फ्री बिजली की योजना, आदि इतने उल्लेखनीय कार्यों की तुलना में पिछली सरकारों ने जनता को मात्र दिग्भ्रमित और ठगने का कार्य किया साथ ही सरकरी एजेंसियों का दुरुपयोग कर झारखंड सरकार को परेशान करना।इन सब का जवाब बहुत जल्द विपक्ष को जनता के द्वारा दिया जाएगा।

प्रतियोगिता की फाइनल मैच के विजेता जमाई टीम को प्रखंड प्रमुख हुडू मरांडी जी के हाथों प्रथम पुरस्कार स्वरूप बड़ा खस्सी तथा ट्रॉफी प्रदान किया गया,उपविजेता पकदाहा टीम को झुनकी पंचायत मुखिया विनय सोरेन के हाथों ट्राफी एवं छोटा खस्सी प्रदान किया गया,वहीं सेमीफाइनल में पराजित टीम नाइन स्टार अभी टीम तथा ऑल आदिवासी क्लब कुसुमघाटी को प्रखंड सचिव प्रभुनाथ हाँसदा एवं प्रखंड अध्यक्ष चुंडा हेंब्रम के हाथों बारी-बारी से ट्राफी तथा छोटा खस्सी प्रदान किया गया।इस अवसर पर केंद्रीय समिति सदस्य झामुमो तथा जिला प्रवक्ता अब्दुस सलाम अंसारी,झुनकी पंचायत समिति सदस्य चुंडा हेंब्रम,सहरपुर पंचायत अध्यक्ष मताऊद्दीन अंसारी,रजनीश कुमार,बबलू हेंब्रम,दिवाकर गोस्वामी,हसरत अंसारी,क्लब अध्यक्ष इग्निस हेंब्रम,सचिव सुनील सोरेन, साइफन हेंब्रम,राजेश मरांडी, मोतीलाल मरांडी के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता और हजारों दर्शक उपस्थित थे। फुटबॉल प्रतियोगिता के अलावा महिलाओं के लिए चप्पल खोज, हांड़ी फोड़,बैलुन फोड़ प्रतियोगिता,बच्चों के लिए दौड़ प्रतियोगिता तथा अनेक अन्य मनोरंजक कार्यक्रम ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

Recent Posts

जुलूस ए मोहम्मदी मे मुस्लिम यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने  पावरगंज चौक मे स्टाल लगा कर नबी के दीवानो का इस्तकबाल किया।

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ  मीर उबैद उल्लाह  लोहरदगा लोहरदगा : हर साल की तरह इस… Read More

2 hours ago

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख-दुख में साथ देना है कांग्रेस का मकसद महेंद्र

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख दुःख में साथ देना है कांग्रेस का… Read More

3 hours ago

कत्ल की बढ़ती रफ्तार ने एक और युवक को कुचला।

जागता झारखंड जिला ब्यूरो गिरिडीह: तिसरी:मामला तिसरी प्रखंड के ग्राम पंचायत बेलवाना का है जहाँ… Read More

5 hours ago

लगातार मूसलाधार बारिश के बावजुद भी भारी तादाद में उमड़े आशिके रसूल,हर्षोल्लास से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी।

जागता झारखण्ड ब्यूरो चीफ ज़फरुल हसन गिरिडीह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के… Read More

5 hours ago

गया वालों की मांग रेलवे ने कर दी पूरी, 426 करोड़ रुपये भी मिले; अब डालटनगंज तक नई रेल लाइन।

जागता झारखण्ड डेस्क पलामू। भारतीय रेलवे बिहार और झारखंड के बीच एक नई रेल लाइन… Read More

7 hours ago

हिसरी में बारह रबीउल अव्वल के मौके पर निकाला गया जुलुस-ए-मोहम्मदी

हुजूर की आमद के नारों से पूरा क्षेत्र रहा गुंजयमान रहमत की बारिश मे पूरे… Read More

8 hours ago