खाद्य सुरक्षा अधिनियम के समुदाय आधारित निगरानी प्रणाली/प्रक्रिया पर आयोजित दो-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

हाबिल हेम्बरम जागता झारखंड दुमका ब्यूरो

काठीकुण्ड/दुमका। शहर के अशोका होटल में प्रदान टीम काठीकुंड के द्वारा आयोजित खाद्य सुरक्षा अधिनियम के सामुदाय आधारित निगरानी प्रणाली/प्रक्रिया पर आयोजित दो-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार को सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के सामुदाय आधारित निगरानी प्रणाली/प्रक्रिया पर दो-दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का संचालक प्रदान के कुकुम पांडे के द्वारा किया गया।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा अधिनियम की सामुदायिक निगरानी प्रक्रिया में समुदाय की भागीदारी एवं निगरानी प्रणाली पर नागरिक सहायता केंद्र के साथियों को प्रशिक्षण दिया गया| बता दें कि इस आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में गोड्डा और दुमका जिले के कुल 9 प्रखंडों से कुल 17 प्रतिभागियों ने भाग लिया |
दो दिवसीय प्रशिक्षण में सहायता केंद्र की दीदीयों को पहले दिन लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली की भागीदारी,आंगनबाड़ी में समेकित बाल विकास सेवाएँ,समुदाय द्वारा मातृत्व हक़,सामुदाय द्वारा मातृत्व पोषण एवं व्यवहार की भागीदारी एवम् मध्याहन भोजन जैसे महत्वपूर्ण विषयों के बारे में जानकारी दी गयी| दूसरे दिन सामुदायिक निगरानी समीतियाँ और सामुदायिक निगरानी प्रक्रिया के बारे में सुगमता पूर्वक जानकारी दी गई |
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद नागरिक सहायता केंद्र की दीदीयां सामुदायिक समिति- ग्राम सभा/टोला सभा / स्वय सहायता समुह/ ग्राम संगठन के न्याय एवम् अधिकार उप समिति/ मजदुर संघ/सामुदायिक समूह / युवा समूह / सतर्कता समिति /कार्यक्रम के तहत गठित सामुदायिक समूह को जागरूक करेंगी,जिससे खाद्य सुरक्षा अधिनियम के पर उनकी जानकारी बढ़ेगी और समुदाय की भागीदारी और सामुदायिक निगरानी प्रकिया में सहयोग मिलेगा |
कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा अधिनियम – 2013 से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य बताएं गए और उनसे जुड़े सवाल पूछे गए | यह कार्यक्रम प्रदान की और से आयोजित किया गया,जिसमें प्रदान की ओर से जयश्री,कुमकुम,अनुप, धीरेंद्र और संखु एवं बिषय वस्तु के जानकार बलराम जी मौजूद थे |
प्रदान ग्रामीण क्षेत्र में सतत विकास की ओर प्रयासरत हैं |यह कार्यक्रम झारखण्ड सरकार, Welthungerhilfe,जर्मन कारपोरेशन एवं सिविल सोसाइटी आर्गेनाईजेशन का एक साझा प्रयास के अंतर्गत किया गयाI

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

9 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

9 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

9 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

18 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

18 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

18 hours ago