भारतीय मुस्लिम एकता क्लब की ओर से आज विशाल जनसभा का आयोजन किया गया

इस संगठन का मुख्य उद्देश्य- गरीब,असहाय,जरूरतमंद लोगों को मूल रूप से मदद करना है

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा/ दुमका

शिकारीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के ढाका मजार मैदान में आज रविवार को भारतीय मुस्लिम एकता क्लब की ओर से विशाल जनसभा का आयोजन किया गया।
विशाल जनसभा के दौरान करीब हज़ारो की संख्या में क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित हुए।
आयोजन को लेकर बताया कि भारतीय मुस्लिम एकता क्लब निस्वार्थ भाव से गरीबो की सेवा करते आ रही है। पहले भी बहुत गरीबों की मदद कर चुके हैं, क्लब का गठन 11 सितम्बर 2022 को हुआ था। इस संगठन के कार्य से प्रभावित होकर लगातार लोग इस संगठन से जुड़ रहे है। इस क्लब में लगभग 500 की संख्या में लोग जुड़ चुके है , जो अपने क्षेत्र के गरीब और असहाय लोगो को शिक्षा,बीमारी और शादी में जरूरतमंदो की मदद कर रहे है।
यह संगठन मुस्लिम समुदायों में एकता का संचार करने का कार्य कर रही है। साथ ही सभा में यह घोषणा किया गया की इस संगठन द्वारा ऐसे स्कूल का निर्माण किया जाएगा।जिसमे सभी यतीम बच्चो को निःशुल्क हिंदी अंग्रेजी और उर्दू शिक्षा दी जाएगी। इस संगठन का मुख्य उद्देश्य है गरीब,असहाय, जरूरतमंद लोगों की मदद करना। जनसभा में मुख्य रुप से क्लब के अध्यक्ष आफ़ताब अंसारी, सचिव मोजाहिद अंसारी, उपाध्यक्ष-निजाम अंसारी, कोषाध्यक्ष समसुद्दीन अंसारी, कार्यकारिणी सदस्य राजा अंसारी, सद्दाम अंसारी, शब्बीर अंसारी, मेहबूब अंसारी, मो ताज, मुबारक अंसारी, मजहर अंसारी, नसीम अंसारी, आलम अंसारी, और शाहबाज अंसारी सहित अन्य मौजूद रहे।

Recent Posts

जुलूस ए मोहम्मदी मे मुस्लिम यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने  पावरगंज चौक मे स्टाल लगा कर नबी के दीवानो का इस्तकबाल किया।

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ  मीर उबैद उल्लाह  लोहरदगा लोहरदगा : हर साल की तरह इस… Read More

3 hours ago

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख-दुख में साथ देना है कांग्रेस का मकसद महेंद्र

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख दुःख में साथ देना है कांग्रेस का… Read More

3 hours ago

कत्ल की बढ़ती रफ्तार ने एक और युवक को कुचला।

जागता झारखंड जिला ब्यूरो गिरिडीह: तिसरी:मामला तिसरी प्रखंड के ग्राम पंचायत बेलवाना का है जहाँ… Read More

5 hours ago

लगातार मूसलाधार बारिश के बावजुद भी भारी तादाद में उमड़े आशिके रसूल,हर्षोल्लास से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी।

जागता झारखण्ड ब्यूरो चीफ ज़फरुल हसन गिरिडीह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के… Read More

5 hours ago

गया वालों की मांग रेलवे ने कर दी पूरी, 426 करोड़ रुपये भी मिले; अब डालटनगंज तक नई रेल लाइन।

जागता झारखण्ड डेस्क पलामू। भारतीय रेलवे बिहार और झारखंड के बीच एक नई रेल लाइन… Read More

8 hours ago

हिसरी में बारह रबीउल अव्वल के मौके पर निकाला गया जुलुस-ए-मोहम्मदी

हुजूर की आमद के नारों से पूरा क्षेत्र रहा गुंजयमान रहमत की बारिश मे पूरे… Read More

8 hours ago